नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम ने प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सेमरियावां के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने संबंधी प्रकरण की जांच हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति की गठित।


*संत कबीर नगर 17 अगस्त, 2024 (सूचना विभाग)।* जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने अवगत कराया है कि प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सेमरियावां के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने के आशय से श्रीमती हाजरा खातून, श्रीमती संगीता देवी, श्री मनीष कुमार व श्रीमती बदरून्निशा सदस्य क्षेत्र पंचायत सेमरियावां द्वारा अपने संयुक्त हस्ताक्षर से विगत दिनाँक 27.07.2024 को 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नोटरी शपथ पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराया गया था।
उक्त के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि श्रीमती मजहरून्निशा प्रमुख क्षेत्र पंचायत सेमरियावां ने अपने पत्र दिनांक 30.07.2024 द्वारा अवगत कराया कि उनके व्यक्तिगत एवं राजनैतिक विरोधी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास कर रहे हैं तथा उनको जानकारी मिली है कि उक्त शपथ पत्र पर 35 की संख्या में वास्तविक सदस्य, क्षेत्र पंचायत के हस्ताक्षरअंगूठा लगवाया गया है और लगभग 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर/अंगूठा फर्जी बनाकर अविश्वास प्रस्ताव हेतु दिया गया है तथा उनके द्वारा अपने समर्थन में 10 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नोटरी शपथ पत्र उपलब्ध कराया गया है। श्रीमती मजहरून्निशा प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सेमरियावां द्वारा अपने पत्र दिनाँक 05.08.2024 द्वारा पुनः 65 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नोटरी शपथ पत्र कार्यालय में दिया गया। तत्कम में उक्त दोनों पक्षों के नोटरी शपथ पत्रों का मिलान कराया गया। मिलान में 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नोटरी शपथ पत्र दोनों के पक्ष में दिया गया है तथा हस्ताक्षर भी भिन्न हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त प्रकरण में सत्यता की जांच के दृष्टिगत उक्त दोनों पक्षों के नोटरी शपथ पत्रों की जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करते हुए समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि प्रकरण से सम्बन्धित दोनों पक्षों द्वारा उपलब्ध कराये गये नोटरी शपथ पत्रों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अपनी स्पष्ट आख्या 15 दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon