नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

संपूर्ण भारत सहित उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों में विधानसभा देखने की होड़ लगी: लगातार अध्यक्ष सतीश माहना कर रहे स्वागत।


 संपूर्ण भारत सहित उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों में विधानसभा देखने की होड़ लगी: लगातार अध्यक्ष सतीश माहना कर रहे स्वागत। लखनऊ, 26 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार। इन दिनों देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से छात्र छात्राएं उत्तर प्रदेश विधानसभा को देखने के लिए खूब आ रहे हैं। इसी क्रम में आज यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय कानपुर के 20 सदस्यीय छात्र छात्राओं का एक दल यहां पहुंचा। इस दल ने पूरे परिसर का भ्रमण करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना से मुलाकात की।

श्री महाना ने उन्हे विधानसभा के गौरवमयी इतिहास, सदन की कार्यवाही, संचालन एवं पुस्तकालय आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षाे से जनता का विधानसभा से कभी कोई सम्पर्क ही नहीं बना था लेकिन आप लोगों की विधानसभा के प्रति रुचि देखकर मन को संतुष्टि मिल रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की पूरानी छवि अब बदल रही है। धीरे धीरे अब जनता को इस बात का अहसास होने लगा है कि लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है।

श्री महाना ने कहा कि आप सभी लोग यहां से जाकर अन्य लोगों को अपनी विधानसभा के बारे में जानकारी देने का काम करें। इसके साथ ही उन्हे यहां आने के लिए प्रेरित करें जिससे वह अपनी विधानसभा पर गर्व कर सकें।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हे बताया कि यह विधानसभा केवल 403 विधायको की नही, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता की यह विधानसभा है। उन्होंने बताया कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जनता के प्रति जवाबदेही होने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी एक विधायक की ही होती है। इसलिए जब तक विधायिका मजबूत नही होगी तब तक लोकतंत्र मजबूत नही होगा।

श्री महाना ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अधिकार होता है लेकिन विधानसभा सदस्य नियमावली के तहत ही सदन में अपनी बात रह सकता है।

इस मौके पर जब एक छात्रा ने यह जानना चाहा कि आखिर विधानसभा में क्या कार्य किए जाते हैं? इस पर श्री महाना ने उन्हे बताया कि विधानसभा में विधेयक पारित किए जाते हैं जिसके अंतर्गत कानून व्यवस्था से लेकर जनहित के विकास के कार्य किए जाते हैं।

यह भी बताया कि देश और प्रदेश में राजनीति का स्वरूप अब बदल रहा है। इसलिए अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18वीं विधानसभा में अधिकतर पढ़े लिखे विधायक हैं।

इस मौके पर प्रमुख सचिव विधानसभा श्री प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थिति थें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon