नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 24, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस भर्ती की परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, अधूरा रह गया वर्दी का सपना


*बिजनौर*

पुलिस भर्ती की परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, अधूरा रह गया वर्दी का सपना

 

बिजनौर में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने घर से निकले दो सगे भाइयों का वर्दी का सपना अधूरा ही रह गया। आज परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव मुरहाट निवासी दो सगे भाई कुलवंत(25) व बिटटू(19) पुत्रगण मलूक सिंह शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक से धामपुर नूरपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव ढेला अहीर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

बताया गया है कि कुलवंत सिंह देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता था तथा पुलिस भर्ती की परीक्षा देने देहरादून से ट्रेन से धामपुर आया था, जहां से उसका छोटा भाई बिटटू उसे बाइक से लेने गया था।

 

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम के साथ पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के तहेरे भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon