उत्तर रेलवे ने अपने 104 अधिकारियों का क्या कर डाला
2 min read
उत्तर रेलवे ने अपने 104 अधिकारियों का क्या कर डाला
नई दिल्ली 23 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे ने राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित 69 वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2024 पुरस्कार समारोह में उत्तर रेलवे के 104 अधिकारियों को पुरस्कृत किया, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 54 इकाइयों को शील्डें प्रदान की गई
नई दिल्ली में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 104 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
दिल्ली मंडल को सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेस्ट डिवीजन शील्ड
उत्तर रेलवे ने अपना 69 वां रेल सप्ताह राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में एक भव्य पुरस्कार समारोह के आयोजन के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने की । इस अवसर पर उत्तर रेलवे अपर महाप्रबंधक श्री मोहित चंद्रा, विभिन्न विभागों के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी और कर्मचारी, तथा यूनियनों, एसोसिएशन और फेडरेशन के सदस्य भी उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री वर्मा द्वारा 104 रेलवे कर्मचारियों (अधिकारियों और कर्मचारियों) को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित करने के साथ हुई । उन्होनें कार्य- निषपादन आधारित मापदंडों के आधार पर 54 रनिंग शील्डें भी प्रदान की। दिल्ली मण्डल को सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शील्ड से सम्मानित किया गया। लखनऊ मण्डल को अपने सबसे किफायती कामकाज के लिए सम्मानित किया गया है। बेस्ट इम्प्रूवड डिवीजन शील्ड मुरादाबाद मण्डल को प्रदान की गई है।
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री अशोक कुमार वर्मा ने प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्रों में जोन की विभिन्न उपलब्धियों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की । उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सेवाओं के विकास पर प्रकाश डाला, जिसमें हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू मण्डल का उद्घाटन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उद्घाटन के लिए तैयार जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल लिंक कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से रेलमार्ग द्वारा जोड़ेगा । साथ ही कांगड़ा घाटी की नैरो गेज रेलवे लाइन का संचालन भी जम्मू मण्डल द्वारा किया जाएगा।
महाप्रबंधक ने आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई दी और उत्तर रेलवे के उन 10 कर्मचारियों को भी बधाई दी, जिन्हें हाल ही में भारत मंडपम में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रतिष्ठित “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था ।
इन व्यक्तिगत पुरस्कारों का उद्देश्य, उत्तर रेलवे को अधिक कुशल, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल जोन बनाने की दिशा में रेलकर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और असाधारण योगदान को स्वीकार करने और उनका जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करना हैं। उत्तर रेलवे के समग्र प्रदर्शन और समूहिक प्रयासों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देते हुए विभिन्न श्रेणियों में शील्ड पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
—— (हिमांशु शेखर उपाध्याय)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी/उत्तर रेलवे
Northern Railway Press Release
New Delhi, 23.01.2025
General Manager/Northern Railway Confers 69th Vishisht Rail Seva Puraskar 2024 to 104 Officials of Northern Railway, 54 Shields to best performing units at award function held at National Rail Museum, Chanakyapuri, New Delhi
104 employees felicitated for outstanding services at New Delhi
Delhi Division declared the best division for overall performance in all fields…..
Northern Railway marked its 69th Railway Week with a grand awards ceremony held at the National Rail Museum, Chanakyapuri, New Delhi. Shri Ashok Kumar Verma, General Manager, Northern Railway presided over the Awards Distribution Ceremony held today i.e. on 23th January 2025 at National Rail Museum, New Delhi. Shri Mohit Chandra, Additional General Manager and all the Principal Heads of the various departments, other senior railway officials and railway employees of Northern Railway, Members of Unions Associations & Federations were present on the occasion.
The ceremony started with facilitation of 104 railway employees (Officers & Staff) for their meritorious services and 54 running shields based on performance-oriented parameters were also presented by General Manager. Delhi Division was declared the BEST Division. Lucknow Division has been awarded for its Most Economical Functioning. Best improved division shield has been awarded to Moradabad Division.
Speaking on the occasion, Shri Ashok Kumar Verma lauded officers and staff for various achievements of the zone in core functional areas. He highlighted the region’s growth in infrastructure and services, including the recent inauguration of the Jammu Division by the Hon’ble Prime Minister. He added, the soon-to-be-inaugurated Jammu-Udhampur-Srinagar Baramulla rail link will connect Kashmir Valley with the rest of the country, and the Narrow Gauge railway line of Kangra Valley will be operated by this division.
GM congratulated all the recipients and their families on getting Awards today and also congratulated the 10 employees of Northern Railway who were awarded with the prestigious “Ati Vishist Rail Seva Puraskar” by Shri Ashwini Vaishnaw, Hon’ble Union Minister of Railways at Bharat Mandapam.
Individual awards serve as a platform to acknowledge and celebrate the dedication, hard work, and exceptional contributions of Railway personnel towards making Northern Railways a more efficient, safe, and passenger-friendly Zone. Shield awards in various categories are presented recognizing the outstanding achievements and contributions to the overall performance of Northern Railway.
——
(Himanshu Shekhar Upadhyay)
Chief Public Relations Officer
![]()


