प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से बच्चे-बच्चे को साहिबजादो की शहादत की दास्तान का पता चल सकेगा- सरदार पतविंदर सिंह
1 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से बच्चे-बच्चे को साहिबजादो की शहादत की दास्तान का पता चल सकेगा- सरदार पतविंदर सिंह
सिख समाज को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि जो काम समाज स्वयं नहीं कर पाया उसे सरकार द्वारा सरकारी स्तर पर किया जा रहा हैl
नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2023 को वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है दसवे सिख गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों की स्मृति में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
शहीदी सप्ताह व वीर बाल दिवस भावो से भरा जरूर है लेकिन अनंत प्रेरणा का स्रोत भी है वीर बाल दिवस हमें देश के सम्मान की रक्षा के लिए दस गुरु सिक्ख गुरुओं के महान योगदान और सिख परंपरा के बलिदान को स्मण किया जाना चाहिए।
26 दिसंबर 2023 को वीर बाल दिवस का आयोजन होना है यह कार्यक्रम सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों जिन्हें चार साहबजादे के नाम से जाना जाता है उनके अदम्य साहस, शौर्य धर्म व देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए बलिदान की स्मृति में किया जाना है चार
साहिबजादो बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी,बाबा जोरावर सिंह जी,बाबा फतेह सिंह जी में से दो साहिबजादो ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अत्याचारी मुगल अक्रान्ताओं के विरुद्ध युद्ध करते हुए वीर गति प्राप्त की।
वहीं छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह जी,बाबा फतेह सिंह जी को अत्याचारी मुगल शासक द्वारा जीवित दीवार में चुनवा दिया गया किंतु निर्भोक् सिंह की तरह दोनों साहिबजादो ने अपने धर्म से विमुख होना स्वीकार नहीं किया।
ऐसे निर्भोक् अल्प आयु साहसी साहिबजादो कृृत्य प्रत्येक देशवासी चाहे वह वृद्ध हो या बालक सभी के लिए अनुकरणीय हैं वंदनीय है व नमन करने के योग्य है।
इस अवसर पर उनके बलिदान दिवस की स्मृति में हमें सभी जन निकटतम गुरुद्वारे में सिक्ख धर्म की मर्यादा का पालन करते हुए आयोजित शब्द- कीर्तन,जुलूस,लंगर तथा विद्यालय में छात्रों को संगोष्ठी के माध्यम से प्रेरित करना व साहिबजादो को नमन करना,गरीब व असाहय व्यक्तियों की सेवा के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि सिख समाज को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि जो काम समाज स्वयं नहीं कर पाया उसे सरकार द्वारा सरकारी स्तर पर किया जा रहा हैl