नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अयोध्या में भाजपा महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं संग कार्यकर्ताओ ने किए रामलला के दर्शन

1 min read

वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर से 263 बसो के काफिले के साथ हजारों की संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम पहुंचकर राम लला का दर्शन व पूजन किया।

 

लखनऊ महानगर के सभी 110 वार्ड से पार्षद गणो और मंडल अध्यक्षों के साथ प्रातः 7:00 बजे से सुनिश्चित स्थानों पर कार्यकर्ता जमा हुए और वहां से बसों से रवाना होकर अयोध्या मार्ग स्थित द गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट पर एकत्रित हुए जहां प्रात 8:30 बजे लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने बस को श्री राम ध्वजा दिखा कर रवाना किया और स्वयं भी कार्यकर्ताओं के साथ बस से अयोध्या के लिए रवाना हुए। एक साथ रवाना होने से पूर्व सभी को श्री राम नाम का अंग वस्त्र पहनाकर तिलक लगाया गया। बसों पर भी पोस्टर बैनर व श्री राम के भगवा झंडा फहरा रहा था। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल राममय था।

 

श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भाजपा ने प्रत्येक जिले से भाजपा नेताओं को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत लखनऊ महानगर से 16 फरवरी की तारीख तय की गई थी। जिसके तहत हजारों की संख्या में बीजेपी लखनऊ महानगर पदाधिकारी, पार्षदगण एवम मंडल, प्रकोष्ठ, मोर्चा के सदस्यों द्वारा बसों से अयोध्या धाम के प्रस्थान करके श्री रामलला के दर्शन कराया गया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि महानगर में प्रत्येक बूथ से पदाधिकारियों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को लखनऊ में अलग-अलग स्थानों से कुल 263 बसों में हजारों की सख्या में भाजपा कार्यकताओं के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

 

वही भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने दर्शन के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से ये संभव हो पाया है। भगवान राम के दर्शन पाकर आज अभिभूत हूं। सैकड़ो वर्षों के संघर्ष ऑन के बाद आज अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विराजमान है। यह पल जीवन का अत्यंत सुखद, अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव रहा। प्रभु श्री रामलला से समस्त देशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ से लगभग 10,000 लोगों ने कार्यकर्ताओ के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। पार्टी की योजना के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी अभाव के कारण अयोध्या दर्शन करने से वंचित न रहे। ऐसी योजना के साथ सभी को लाने ले जाने की निःशुल्क बस व्यवस्था के तहत आज दर्शन कराए गए। कार्यकर्ताओं ने दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए। सभी ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद ये दिन आया है। राम के दर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कभी सपने में भी नहीं सोचा था दर्शन हो पाएंगे। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से ही संभव हो पाया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon