बेसहारा लावारिस बुजुर्ग 90 वर्षीय सुरेश मुजफ्फरनगर से
बेसहारा लावारिस बुजुर्ग 90 वर्षीय सुरेश मुजफ्फरनगर से मेरठ रेफर: प्रमुख समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा और क्रांतिकारी शालू सैनी ने की सराहनीय सेवा। मुजफ्फरनगर 8 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार कई दिन पूर्व दैनिक सूरज केसरी वाली गली अहाता औलिया रुड़की रोड मुजफ्फरनगर से एक लावारिस बेसहारा और गरीब बुजुर्ग 90 वर्षीय सुरेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था यह बुजुर्ग पूरी रात ठंड में इस गली में पड़ा रहा और बीमार होने के कारण और अधिक कंडीशन खराब हो गई थी जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में प्रमुख समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा ने इस लावारिस बुजुर्ग सुरेश को बेहतर इलाज दिलाने में पूरी सहायता की और अपने ड्राइवर को भी भेजा ड्राइवर ने इस बुजुर्ग को नाश्ता आदि भी कराया जिला चिकित्सालय के अत्यंत की परिश्रमी डॉक्टर उमंग ने इस लावारिस बुजुर्ग के इलाज में पूरा परिश्रम किया और लगातार इसकी सेवा की सभी नर्सों और स्टाफ ने भी इसकी सेवा की परंतु इसकी कंडीशन में सुधार नहीं हो पाया जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में भर्ती इस लावारिस बुजुर्ग की हर स्थिति की जानकारी हर घंटे प्रमुख समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा लेती रही और सेवा में तत्पर रही श्रीमती बीना शर्मा ने डॉक्टर उमंग की मुक्त कंठ से सराहना भी की है बीती रात लगभग 11:00 बजे जैसे ही प्रमुख समाजसेवी क्रांतिकारी शालू सैनी को इसकी जानकारी मिली तो इतनी खतरनाक ठंड के बावजूद भी क्रांतिकारी शालू सैनी जिला चिकित्सालय पहुंची और लावारिस बुजुर्ग सुरेश को अपने हाथों से चाय और बिस्किट खिलाएं जब से बुजुर्ग सुरेश जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए थे उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था परंतु यह चमत्कार ही है कि क्रांतिकारी शालू सैनी के हाथ से बुजुर्ग सुरेश ने चाय भी पी और बिस्किट भी खाया यह बहुत बड़ी बात है काफी देर तक क्रांतिकारी शालू सैनी ने इस बुजुर्ग सुरेश से उनके बारे में जानने का प्रयास किया परंतु वह कुछ नहीं बता पाए लावारिस लोगों का अंतिम संस्कार करते ही तुरंत ही क्रांतिकारी शालू सैनी जिला चिकित्सालय गई वास्तव में क्रांतिकारी चालू सैनी ने मानवता के नाते यह बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है इसके लिए क्रांतिकारी चालू सैनी को दिल से सेल्यूट वैसे भी क्रांतिकारी शालू सैनी लगातार इस प्रकार की सेवा में निरंतर तत्पर रहती है जिसके लिए आज पूरे देश में क्रांतिकारी शालू सैनी की प्रशंसा हो रही है शुरुआती दौर में और अंत तक प्रमुख समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा ने बुजुर्ग सुरेश का बहुत ध्यान रखा और आज उनकी सलाह पर और सीरियस कंडीशन देखते हुए जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर द्वारा लावारिस बुजुर्ग सुरेश को बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है उम्मीद की जा रही है कि उसको और बेहतर इलाज मेरठ में मिल पाएगा कुल मिलाकर प्रमुख समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा और क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा निस्वार्थ भावना से बुजुर्ग सुरेश की जो सेवा की गई है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है दैनिक सूरज केसरी परिवार प्रमुख समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा और क्रांतिकारी शालू सैनी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए दिल से इन दोनों को सैल्यूट करता है उल्लेखनीय है कि इस बुजुर्ग लावारिस सुरेश को प्रमुख व्यापारी नेता श्री नवीन कुमार शर्मा सराफ और कुमार शूज वालों ने पूरा ध्यान रखते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था पूरे क्षेत्र में प्रमुख व्यापारी नेता श्री नवीन कुमार शर्मा सर्राफ एवं कुमार शूज के जैन साहब की प्रशंसा की जा रही है


