नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री राम कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

1 min read

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री राम कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। मुजफ्फरनगर 8 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार वर्ल्ड हेल्थ दिवस के अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के विभिन्न महाविद्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री राम कॉलेज के बायोसाइंस विभाग एवं होम साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े रहें थी। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। वही श्री राम पॉलिटेक्निक, रुड़की रोड में आज वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्रीराम कॉलेज में हुये कार्यक्रम का ाुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार व प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही समस्त सुख का मूल स्रोत है। लोगों को इसे सबसे बड़ा वरदान समझना चाहिए और इसका कभी भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लुएचओ विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों को वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करता है। इस कार्यक्रम मे बायोसाइंस विभाग एवं होम साइंस विभाग के विद्यार्थीयो के द्वारा इस थीम पर अपने विचार पावर पोइंट प्रजेनटेसन के माध्यम से प्रस्तुत किये गए ।

निर्णायक मंडल में श्री अंकित कुमार,, सुश्री आयशा गौर शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। पावर पोइंट प्रजेनटेसन मे प्रथम, स्थान बी0 एस0 सी0 बायोटेक्नोलोजी प्रथम वर्ष की इवा केलर ने द्वितीय स्थान पर बी0 एस0 सी0 गृह विज्ञान की स्नेहा, तृतीय स्थान बी0 एस0 सी0 बायोटेक्नोलोजी प्रथम वर्ष की तान्या ने प्राप्त किया। साथ ही साथ अवनी अग्रवाल व हिंमाशी पाल द्वारा सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किये गये।

सभी विजेताओं को श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

इस अवसर पर प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि जिंदगी में लोग अकसर जंक फूड और तैलीय भोजन की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे कई बीमारियाँ जैसे मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग बढ़ रहे हैं। इसके विपरीत, संतुलित आहार हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार ने कहा कि एक संतुलित आहार में हरी सब्जियाँ, फल, दालें, अनाज, दूध और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल होना चाहिए। हमें अपने भोजन में विविधता रखनी चाहिए ताकि शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें। इसके साथ ही, समय पर भोजन करना और अधिक खाने से बचना भी उतना ही जरूरी है। सही आहार हमारी ऊर्जा बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और हमें सक्रिय बनाए रखता है।

इसके पश्चात होम साइंस विभाग की डीन डॉ. श्वेता राठी ने कहा कि स्वास्थ्य हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है और समाज के विकास में योगदान दे सकता है। यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं है, तो हमारे पास सब कुछ होते हुए भी हम खुश नहीं रह सकते।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे उपस्थित बायोसाइंस विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार सैनी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। असंतुलित आहार, तनाव, नींद की कमी और व्यायाम न करना कृ ये सभी हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप बायोसाइंस प्रवक्ता डा0 बुसरा आकिल, विकास त्यागी, शालिनी मिश्रा, सबा राणा ,जेहरा हुसैनी, सचिन कुमार, मौ0सलमान, तनु त्यागी, सुबोध कुमार प्रयोगशाला सहायक पिंकू कुमार तथा होम साइंस विभाग के प्रवक्तागण सुश्री रुबी, आयशा गौर व सानिया आदि का विशेष योगदान रहा।

श्रीराम कालेज आफ फार्मेसी में हुये रक्तदान शिविर में कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 100 से अधिक लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम जी ने स्वयं रक्तदान कर किया, जिससे छात्रों में सेवा और मानवता का प्रेरणादायक संदेश गया।इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर डॉ० अशोक, डा० प्रेरणा मित्तल, डॉ० जगपाल, आकांक्षा निर्वाल मौजूद रहेद्य

इस अवसर पर विशेषज्ञ नूतन पांडे , खुशी पांडे ऍवं आकाश शर्मा चिकित्सकों की टीम ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने छात्रों के इस उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रकार का स्पेशल गिफ्ट भी प्रदान किया गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप उपहार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और उनके सामाजिक योगदान को सम्मानित करना था। स्पेशल गिफ्ट प्राप्त कर छात्रों में उत्साह और बढ़ गया तथा उन्होंने भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया।

कॉलेज के निदेशक डॉ. गिरीन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को समाज से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई छात्रों ने पहली बार रक्तदान कर गर्व महसूस किया।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी विभागों के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।रक्तदान शिविर का यह आयोजन न केवल मानवता की सेवा का संदेश देता है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना और कॉलेज के सामाजिक योगदान को नई पहचान प्रदान की।

इस रक्तदान शिविर में छात्रों ने “ब्लड डोनेशन चौंपियन” की भूमिका निभाते हुए रिकॉर्ड संख्या में रक्तदान किया। विद्यार्थियों ने कहा कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने से बड़ा कोई कार्य नहीं होता और भविष्य में भी वे इस अभियान से जुड़े रहेंगे।

रक्तदान कार्यशाला में, डॉ.रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार, ज्योति जैन, मुस्सयब खान, तरन्नुम फातिमा, शिवम् त्यागी, आर्याव्रत, उज्जवल, शैली, शीखा राठी, शुभम, सलमान, शशीभूषण, भूदेव, रामसिंह, सुशील, विकास कुमार, अरशद, संजय कुमार, वरुण , नवीन, तुषार, तरुण, युवराज, अंश, विनीत कटारिया, भावना , कशिश, अंशु, इशिका आदि शामिल रहे।

वही श्रीराम पालिटैक्निक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया जिसका शिर्षक एक दिन एक स्वस्थ आदत रहा। इस कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एप्लाइड साइंस विभागाध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को समझाना रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न आकर्षक एवं प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से स्वच्छता, हरित वातावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्रा शाहफाद, अवि, आदित्य कुमार, दिया माल्या, नेहा, अंशी कश्यप, आस्था जौहरी, खुशी, वसु देवी, खुशी पुंडीर, राखी, अनन्या चौधरी को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए एवं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं को वर्ल्ड हेल्थ डे पर संबंधित शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्लोगन स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। स्वच्छता अपनाओ, बीमारियों को दूर भगाओ। अच्छा खान-पान, स्वस्थ जीवन की पहचान। पर्यावरण बचाओ, स्वास्थ्य को मजबूत बनाओ। रोज करें व्यायाम, जीवन रहेगा खुशहाल। साफ-सफाई रखें, बीमारियों से बचें।हर दिन योग करें, निरोग जीवन जिएं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाओ, खुशहाल जीवन पाओ। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण ही एक बेहतर समाज की नींव है। संस्थान प्रबंधन ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करते रहने की बात कही, जिससे छात्र-छात्राओं में सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया इस अवसर पर श्रीराम पॉलिटेक्निक के विभागाध्यक्ष जोनी कुमार, छवि, शुभम गुप्ता, नितिन गुप्ता, नितिश कुमार गोयल, विवेक धीरयान, नरगिस, सुगंधा शर्मा, अनुपम त्यागी, विशु शर्मा आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon