नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 20, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पंजाब नेशनल बैंक रेलवे स्टेशन शाखा के नए प्रबंधक सुखबीर सिंह ने कार्यभार संभाला बताई प्राथमिकताएं


पंजाब नेशनल बैंक रेलवे स्टेशन शाखा के नए प्रबंधक सुखबीर सिंह ने कार्यभार संभाला बताई प्राथमिकताएं। मुजफ्फरनगर 20 अप्रैल दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार आज पंजाब नेशनल बैंक रेलवे स्टेशन शाखा मुजफ्फरनगर के नव आगंतुक शाखा प्रबंधक श्री सुखबीर सिंह ने विधिवत रूप से आज कार्यभार ग्रहण कर लिया श्री सुखबीर सिंह ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक प्रदीप चौधरी के स्थानांतरण होने के बाद पदभार संभाला श्री प्रदीप चौधरी पंजाब नेशनल बैंक के कुकड़ा मंडी शाखा प्रबंधक पद पर स्थानांतरित हुए थे श्री प्रदीप चौधरी ने पंजाब नेशनल बैंक की रेलवे स्टेशन शाखा मुजफ्फरनगर का जीर्णोद्धार करते हुए यहां पर अनुशासन स्थापित करते हुए इस शाखा का चहुंमुखी विकास किया था जिसे कभी बुलाया नहीं जा सकता श्री प्रदीप चौधरी बेहद हर दिल अजीज शाखा प्रबंधक रहे हैं और श्री प्रदीप चौधरी ने सभी सरकारी योजनाओं को बैंक के माध्यम से क्रियान्वित करते हुए बैंक को उन्नति की और लाकर चौमुखी विकास किया एवं बड़ी संख्या में पुराने लोन निस्तारित किए और नए लोन पात्रता के आधार पर किया श्री प्रदीप चौधरी की प्रशंसा सभी ग्राहकों द्वारा दिल खोलकर की जा रही है मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पंजाब नेशनल बैंक शाखा के नव आगंतुक शाखा प्रबंधक श्री सुखबीर सिंह मुजफ्फरनगर जनपद के हरसोली क्षेत्र से स्थानांतरित होकर आए हैं पंजाब नेशनल बैंक हरसोली शाखा में रहते हुए श्री सुखबीर सिंह ने बैंक को नई दिशा देते हुए पंजाब नेशनल बैंक हरसोली शाखा को नए आयाम प्रदान किया और हरसोली सहित तमाम ग्रामीण जनता का दिल जीत लिया श्री सुखबीर सिंह ने पात्रता के आधार पर नए लोन स्वीकृत किए और बड़ी संख्या में पुराने लोन निस्तारित किए आज नव आगंतुक शाखा प्रबंधक श्री सुखबीर सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही अपने प्राथमिकताएं बिनाई और कहा कि पात्रता के आधार पर नए लोन किए जाएंगे और पुराने लोन निस्तारित किए जाएंगे हर प्रकार से बैंक के ग्राहकों का सम्मान किया जाएगा और उनकी उचित समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा शाखा में आगमन पर नव आगंतुक शाखा प्रबंधक श्री सुखबीर सिंह का पंजाब नेशनल बैंक रेलवे स्टेशन शाखा के तमाम स्टाफ ने हार्दिक अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में बैंक की उन्नति का आश्वासन दिया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon