मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्री चंद्र मोहन जी महाराज का किया हार्दिक अभिनंदन
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्री चंद्र मोहन जी महाराज का किया हार्दिक अभिनंदन
मुजफ्फरनगर 20 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने अपने गांधीनगर स्थित आवास पर आदरणीय गुरु श्री चंद्रमोहन जी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि “गुरु श्री चंद्रमोहन जी का सान्निध्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उनके विचार एवं मार्गदर्शन से लोगों को सकारात्मक दिशा और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।”
उन्होंने आगे कहा कि “दौराला स्थित ‘परम धाम’ आश्रम आध्यात्मिक साधना एवं सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ से समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश निरंतर प्रसारित हो रहा है।”
माननीय मंत्री जी ने गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया।


