नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर

1 min read

नवनिर्मित कार्यालय

बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारम्भ।

मुजफ्फरनगर 21 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार 8 वे पोषण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में कार्यशाला/जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

“जीवन के पहले 06 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” की थीम के साथ 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है 8वा पोषण पखवाड़ा।

नव निर्मित कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को सम्मानित कर, समस्त सुपरवाइजर व स्टाफ को दी गई शुभकामनाएं।

जिला अधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुशील कुमार के मार्गदर्शन में आज 20 अप्रैल को नव निर्मित कार्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना का श्रीमती संतोष तोमर बाल विकास परियोजना अधिकारी, डॉ राजीव कुमार, सुश्री ईशा त्यागी सुपरवाइजर, सुश्री शिवानी, सुश्री दीपा सैनी व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री अमित सैनी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना को सम्मानित कर समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर 8वे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला/ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8वां पोषण पखवाड़ा (9-23 अप्रैल, 2026) की मुख्य थीम “जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” (Maximizing Brain Development in the First Six Years of Life) है। यह अभियान बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पोषण, खेल-आधारित शिक्षा, और प्रारंभिक देखभाल पर केंद्रित है।

पोषण पखवाड़ा 2026 के मुख्य फोकस क्षेत्र:

शुरुआती विकास: 0-6 वर्ष की आयु में बच्चों के मस्तिष्क के अधिकतम विकास पर जोर।

मातृ एवं शिशु पोषण: गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक सही पोषण, स्तनपान और 3-6 वर्ष तक खेल-आधारित शिक्षा।

अभिभावक की भूमिका: बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और घर के बने पौष्टिक भोजन के लिए माता-पिता को जागरूक करना।

सामुदायिक सहयोग: आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।

नव निर्मित कार्यालय एवं 8वे पोषण पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुढाना परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ममता, विनीता, उमा, पुष्पा, संगीता, सुनीता, रेखा, प्रीति, ममता, गीता, निशु ,संगीता, सुधा,सुनीता व प्रियंका शामिल रही।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon