नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस की कस्टडी से बदमाश को भगाना पड़ा महंगा रतनपुरी पुलिस ने

1 min read

पुलिस की कस्टडी से बदमाश को भगाना पड़ा महंगा रतनपुरी पुलिस ने लंगड़ा कर किया गिरफ्तार। रतनपुरी मुजफ्फरनगर 21 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार*थाना रतनपुरी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उ0नि0 श्री शैलेन्द्र चौधरी से छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी श्री राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 20.04.2026 को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59 /2026 धारा 109(1),351(3),352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था तभी अभियुक्त द्वारा बहाना बनाया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तथा अभी शौचालय जाना है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की स्थिती देखकर उसे गाडी से नीचे उतारा गया, अचानक से अभियुक्त द्वारा उ0नि0 श्री शैलेन्द्र को थक्का देते हुए उनकी पिस्टल छीन ली तथा अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागकर गेंहू के खेत में छिप गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा जनपद की एसओजी टीम भी मौके पर आ गयी। दोनो टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाश को आत्मसर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के कब्जे से छीनी गयी 01 पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* मन्जीत उर्फ काला पुत्र रुप सिंह उर्फ बब्लू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम समौली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 59 /2026 धारा 109(1) 351(3)352 बीएनएस थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0- 60/2026 धारा 109(1) /121/132 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 श्री राकेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री मोहित सिंह एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री अजय गौर एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री मोहित चौधरी एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 श्री भूपेन्द्र सिंह एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*6.* उ0नि0 श्री शैलेन्द्र चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*7.* उ0नि0 श्री अजय सोलकी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*8.* है0का0 नितिन एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*9.* है0का0 पिन्टू एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*10.* है0का0 जितेन्द्र एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*11.* है0का0 गुरूनाम एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*12.* आरक्षी रवि एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*14.* आरक्षी ललित कुमार एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।

*15.* आरक्षी 1774 नरेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*16.* आरक्षी 1821 प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*17.* चालक सचिन कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon