व्यापारियों के हितों की लड़ाई व्यापार मंडल जारी रखेगा । बबिता रेक्रीवाल
व्यापारियों के हितों की लड़ाई व्यापार मंडल जारी रखेगा । बबिता रेक्रीवाल
बरेली ।। व्यापारियों के हितों पर आंच आई तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा यह विचार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष बबिता रेक्रीवाल ने आज एल ए सिटी मॉल में अंकुर अग्रवाल एवं अनुराग अग्रवाल के ‘ रंगरीति ‘ शो रूम के उदघाटन के अवसर पर कही । उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने व्यापारियों के हितों को ध्यान रखते हुए अनेक अच्छे कार्य किए हैं।
शो रूम का उद्घाटन करते हुए कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने उन तमाम ऐसे कानूनों को समाप्त कर दिया है जिनसे व्यापारियों का शोषण होता था अब प्रदेश में भयमुक्त शासन है निर्भीक होकर व्यापार करें
इस अवसर पर श्रुति गंगवार, रति अग्रवाल,उषा अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल,शशिकांत जी, पराग अग्रवाल, सुंदरम सक्सेना गोलू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने भाग लिया ।


