नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता, पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
1 min read
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता, पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
“मंज़िल उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती हैं, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती हैं”
लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) : दैनिक सूरज केसरी : हरीश शर्मा/आकाश झुरिया : कस्बें के बगड़िया बाल विद्या निकेतन की छात्रा पलक जाजोदिया ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। नियमित स्कूल शिक्षा के साथ ही जेईई मेन्स परीक्षा में 95.96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर पलक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। राजेश जाजोदिया एवं सीमा जाजोदिया की सुपुत्री पलक ने निकेतन में एक नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययन करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। आज के दौर में जहाँ फाउंडेशन और प्री-फाउंडेशन की अंधी दौड़ लगी हुई हैं, वहीं पलक ने यह साबित किया कि सफलता के लिए केवल दृढ़ निश्चय, लगन और सतत नियमित परिश्रम ही पर्याप्त होते हैं। “कठिनाइयों से जो न डरे कभी, वही इतिहास बनाता हैं, मेहनत के गारे में, अपना पसीना जोड़ सफलता की सीढ़ी चढ़ता जाता हैं ”पलक की इस शानदार उपलब्धि पर निकेतन के सचिव पवन गोयनका ने उसे, उसके परिवार एवं समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता न केवल पलक के लिए, बल्कि समूचे निकेतन परिवार के लिए गर्व का विषय हैं।


