नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र राणा ने दोबारा संभाली अतिरिक्त कमान, चेयरमैन व सभासदों ने किया स्वागत


*अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र राणा ने दोबारा संभाली अतिरिक्त कमान, चेयरमैन व सभासदों ने किया स्वागत*

जन समस्याओं के निस्तारण, सरकारी योजनाओ का लाभ पात्रों तक पहुँचाना एवम विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जायेगी…. जितेंद्र राणा

*******************

ज़ीशान काज़मी

जलालाबाद, शामली.

नगर पंचायत जलालाबाद में एक बार फिर अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र राणा की वापसी हुई है। उन्होंने गुरुवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के रूप में अपना अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके दोबारा कार्यभार संभालने पर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया। जितेंद्र राणा इससे पहले भी जलालाबाद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शासन द्वारा उन्हें एक बार फिर यहाँ का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने के बाद, नगर पंचायत कार्यालय पहुँचने पर चेयरमैन और सभासदों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जितेंद्र राणा ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में कोई ढिलाई न बरती जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय पर पहुँचाया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने जितेंद्र राणा के पिछले कार्यकाल के अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि उनके आने से क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी। सभी सभासदों ने भी ईओ को नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद डॉ देवेंद्र पाल, सभासद राशिद मलिक, सभासद राशिद मंसूरी, सभासद संजू सैनी, सभासद विजय कुमार, ईशाहक सैफी, नामित सभासद अशोक कोरी, हरिओम उपाध्याय, दीपक पाल, विशाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon