नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा के अंकों में लहराया परचम

1 min read

आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा के अंकों में लहराया परचम। शाहपुर 24 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार

कस्बे की शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा सिया पुत्री अनिल कुमार ने घोषित परीक्षा परिणाम में 600 में से 562 अंक कुल 93.66 % अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान हासिल किया है । वही कॉलेज के छात्र विकसित सैनी ने 600 में से 556 कुल 92.67 % अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान हासिल किया है । इसके अलावा साची ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है । इंटरमीडिएट में छात्र लक्ष्य जैन ने 500 में से 431 कुल 86.2 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके अलावा लाविका सैनी ने 82.8 %, यश बालियान में 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं । कॉलेज की प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने बताया कि विद्यालय का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 99% रहा । उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon