पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर द्वारा ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन
1 min read
*पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर द्वारा ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
मुजफ्फरनगर 28 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार
☑️ *ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।*
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के समस्त थानों के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की समय से सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने, आपराधिक प्रवृत्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एक प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि ग्राम प्रहरी पुलिस एवं जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं तथा उनकी सक्रियता से अपराध नियंत्रण में प्रभावी सहायता प्राप्त होती है। इस अवसर पर महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को प्रेरित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
