नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 29, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस पेंशनर्स के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक ने गोष्ठी की आयोजित सुनी समस्याएं किया निदान

1 min read

पुलिस पेंशनर्स के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक ने गोष्ठी की आयोजित सुनी समस्याएं किया निदान

मुजफ्फरनगर 28 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार*पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनकी समस्याओं को पूछते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*

 

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर महोदय श्री अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम समस्त पेंशनरों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्या/ सुझाव के बारे में जानकारी कर उनके निराकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस पेंशनर्स को भरोसा दिलाया गया कि वे सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है जिनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण किया जाएगा। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा गया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से भलि- भांति परिचित है। ऐसे में जिले की अतिसंवेदनशीलता के दृष्टिगत असमाजिक तत्वों पर नजर रखे। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सभी सूचनाओं से उच्चाधिकारियों से अवगत कराये एवं पुलिस विभाग का सहयोग करते रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी पेंशनर्स को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उनसे बचाव व हेल्पलाइन नम्बरों को साझा कर जागरुक किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक श्री लक्ष्मण वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon