जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील जानसठ में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस __________________________
मुजफ्फरनगर 02अप्रैल 2026 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, समाज कल्याण विभाग,राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन,सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित, आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइ0जी0आर0एस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किसी विभाग की सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है उसको तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ, रश्मि लांम्बा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार जानसठ श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


