श्री राम कॉलेज में सिविल जज सीनियर डिवीजन सत्येंद्र चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
1 min read
श्री राम कॉलेज में सिविल जज सीनियर डिवीजन सत्येंद्र चौधरी का हुआ भव्य स्वागत। मुजफ्फरनगर 2 मई प्राप्त समाचार के अनुसार श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, के प्रांगण में श्री सत्येन्द्र चौधरी, सिविल जज् (सी0डी0) सचिव जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण मु0नगर का आगमन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा के द्वारा बुके भेंट करके उनका स्वागत किया गया। सचिव महोदय द्वारा महाविद्यालय में संचालित विधिक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सेवा केन्द्र नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसमें महाविद्यालय के ऐसे सदस्य, विद्यार्थी जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है तथा सामाजिक सदस्यों को प्रवक्ताओं तथा विशेषज्ञों द्वारा विधिक सेवा प्रदान की जाती है। महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सेवा केम्प का आयोजन किया जाता है तथा महाविद्यालय प्रांगण में विधिक समस्याओं से संबधित कार्यशालायें समय-समय पर आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों समय-समय पर लोक अदालत भ्रमण के लिए ले जाया जाता है। इन सभी कार्यो से सम्बन्धित दस्तावेजों का सचिव महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया तथा कार्यो को अच्छा पाये जाने पर महाविद्यालय की सराहना की गयी। सचिव महोदय के द्वारा महाविद्यालय के मूट कोर्ट का निरीक्षण किया गया, इसके पश्चात उन्होंने विधि के छात्रों तथा डी0एल0एस0ए0 स्वंय सेवकों को न्यायालय वाद सम्बन्धित प्रक्रिया के विषय में बताया गया तथा यह भी बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण केन्द्र समाज को विधिक सहायता प्रदान करने में कैसे कार्य कर रहा है तथा छात्र भी इसकी सहायता से समाज के कमजोर वर्गो के अधिकारों की रक्षा करने में समर्थ हो सकते है महाविद्यालय में डी0एल0एस0ए0 कार्यो के विषय में प्रवक्ता सोनिया गौड़ के द्वारा सचिव को Legal aid clinic के कार्यो की जानकारी प्रदान की गयी। अंत में अतिथि महोदय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रवक्ता श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, अक्षी कश्यप, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, डॉ0 नाहिद अंजुम, विनय तिवारी व त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।


