नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नगर पंचायत जलालाबाद में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ


*नगर पंचायत जलालाबाद में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*

*************

ज़ीशान काज़मी

जलालाबाद, शामली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आज से आगामी जनगणना कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रथम बेंच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमे जनगणना के चार्ज अधिकारी अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा द्वारा प्रथम दिवस का प्रशिक्षण नगर पंचायत कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को त्रुटिहीन और डिजिटल माध्यम से सटीक बनाना है। प्रशिक्षण में मौजूद प्रशिक्षकों ने बताया कि इस बार जनगणना में मोबाइल ऐप और डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसमे फील्ड ट्रेनर लवलेश कुमार और प्रेम प्रकाश द्वारा ट्रेनिंग दिलाई गई। कर्मचारियों को जनगणना फॉर्म भरने, मकानों के चिन्हांकन और परिवारों की सूची तैयार करने की बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डेटा एकत्र करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि इसी डेटा के आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाओं का खाका तैयार होता है। जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार है। प्रशिक्षण में सिखाई गई तकनीकों से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर संवेदनशीलता के साथ जानकारी जुटाएं। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में फील्ड वर्क के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर सभी पर्यवेक्षक प्रगणक उपस्थित रहे साथ में नोडल ऑफिसर मुकेश सैनी, दीपक सैनी जनगणना सैल, जुबेर अहमद, फील्ड ट्रेनर लवलेश कुमार, प्रेम प्रकाश द्वारा ट्रेनिंग दिलाई गई।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon