नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

समाजवादी पार्टी की घोषणाओं का नगर व ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा प्रचार.ज़िया चौधरी


*समाजवादी पार्टी की घोषणाओं का नगर व ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा प्रचार.ज़िया चौधरी*

 

मासिक बैठक में सपा नेताओं के मृतक परिजनों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुजफ्फरनगर

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन एवं वरिष्ठ सपा नेताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे में बकाया गन्ना भुगतान हेतु 15 हजार करोड़ फंड बनाने,किसानों का लोन माफ करने,महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 40 हजार देने,बिजली 300 यूनिट फ्री करने व स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने सहित 30 लाख तक की कारों पर टोल टैक्स फ्री करने सहित अनेक जनहितकारी घोषणाओं का स्वागत व आभार व्यक्त करने के साथ,इन घोषणाओं को नगर व ब्लॉक स्तर पर सभाओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएंगे।

समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर व समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 993 रु व 5 किलो सिलेंडर पर 261रु बढ़ाने व अन्य जन उपयोगी वस्तुओं पर लगातार बढ़ौतरी तथा स्मार्ट मीटर से जनता के उत्पीड़न की निंदा करते हुए इस मुद्दे पर आंदोलन किए जाने का प्रस्ताव रखा।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व सपा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू

ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन के अनेक कर्मचारी खुलकर जनता का उत्पीड़न करते भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के बिना जनता का काम नहीं कर रहे हैं इसलिए भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के खिलाफ भी आंदोलन किया जाए।

मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी के फ़ुफ़िजात भाई श्री आरिफ चौधरी,सपा नेता पवन बंसल के बड़े भाई श्री पदम बंसल, समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप की बड़ी बहन श्रीमती कुंती,खतौली विधान सभा सपा बीएलए ठाकुर गजेंद्र सोम की माता व सपा नेता रिजवान खामपुर के पिता समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मुजफ्फर अली मुन्ना के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

 

मासिक बैठक को मुख्यरूप से सपा सांसद हरेंद्र मलिक के पुत्र निशांत मलिक,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह,रमेशचंद शर्मा,अतहर हसन,रविकांत त्यागी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,संजीव आर्य, याकूब चौधरी,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नज़र,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, सपा युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शोएब राणा, सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,सपा नेता आमिर कासिम एडवोकेट, शमशेर मलिक,पंकज सैनी, रामपाल सिंह पाल आदि ने संबोधित किया।

मासिक बैठक में सपा नेता ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान, सलीम मलिक,सरदार प्रेम पाल सिंह,सतबीर त्यागी, पवन बंसल,सपा सभासद शहजाद चीकू,सपा सभासद अब्दुल सत्तार मंसूरी,सुंदर सिंह,हसीब राणा, ऐश मोहम्मद मेवाती,डॉ इसरार अल्वी, इमलाक प्रधान,बालेंद्र मौर्य, युधिष्ठिर पहलवान, डॉ शाहनवाज कुरैशी,लोकेंद्र कुमार सिमरथी,अरशद मलिक,अनेश उपाध्याय,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी,अनुज कुमार गुर्जर, जितेंद्र कश्यप,समुद्र सेन, सतीश चंद जैन,इकबाल कुरैशी,रॉबी त्यागी,शिवकुमार शर्मा,नरेश पाल,हनीफ इदरीसी,राशिद जैदी,वसीम राणा,सैयद मौहम्मद मेंहदी, मुनीर प्रधान,आकिल राणा, रविंद गुर्जर,रवि कुमार,इमरान खान एडवोकेट,राव नफीस, घनश्याम सिंह प्रजापति,हाजी गुफरान, रिजवान मुजफ्फरनगर,जॉनी कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon