नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कुछ घंटे में ही मंसूरपुर पुलिस ने पशु चोरी गैंग को धर दबोचा चोरी गए पशु भी बरामद

1 min read

कुछ घंटे में ही मंसूरपुर पुलिस ने पशु चोरी गैंग को धर दबोचा चोरी गए पशु भी बरामद

*मंसूरपुर मुजफ्फरनगर 2 मई प्राप्त समाचार के अनुसार थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का मात्र 36 घंटे में सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित 02 पशु चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 03 गाय तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप ट्रक बरामद।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय, थाना प्रभारी मन्सूरपुर श्री विपिन त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 30.04.2026 को वादी श्री विकास कुमार पुत्र सुदेशपाल निवासी ग्राम मोरकुक्का थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा सूचना दी गयी की अज्ञात चोरों द्वारा उनकी 03 गायों को चोरी कर लिया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-98/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना मन्सूरपुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में निजामपुर/मुबारिकपुर बस स्टैण्ड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थी तभी एक संदिग्ध पिकअप गाडी निजामपुर/मुबारिकपुर रोड की तरफ से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। पिकअप सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा वाहन को पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। मोडने के प्रयास में गाडी का पहिया खेत में फंस गया। वाहन को फंसा देखकर वाहन में सवार बदमाश वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा अन्य बदमाश फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। 01 अन्य बदमाश अंधेरे व खडी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 पिकअप ट्रक तथा 03 गाय बरामद की गयी।

प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पशु चोरी का कार्य किया जाता है तथा चोरी किये गये पशुओं को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमने अपने फरार साथी के साथ मिलकर ग्राम मोरकुक्का से 01 घर से इन तीनों गायों को चोरी किया गया था। आज हम इन्हे पशु पैठ बाजार में बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*

*1-* प्रियांशु उर्फ निक्की पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम मौ0 मुकल्लमपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर (घायल)

*2-* इरफान अंसारी पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।

 

*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1-* तालिब पुत्र साजिद अली निवासी लक्सर रोड विजयनगर (ददेरा की डेरी) रूडकी, हरिद्वार

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 01 अवैध तमंचा 315 बोर

✔️ 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

✔️ 01 पिकअप ट्रक नम्बर UP12AT8526 (चोरी की घटना में प्रयुक्त)

✔️ 03 रास गाय (मु0अ0सं0- 98/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना मन्सूरपुर से संबंधित)

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1-* मु0अ0सं0- 101/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त प्रियांशु उर्फ निक्की का आपराधिक इतिहास-*काफी लंबा चौड़ा बताया गया है

*गिरफ्तार अभियुक्त इरफान अंसारी का आपराधिक इतिहास-*काफी लंबा चौड़ा बताया गया है

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1-* प्रभारी निरीक्षक श्री विपिन कुमार त्यागी थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*2-* उ0नि0 श्री सचिन कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*3-* उ0नि0 श्री संजय कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*4-* उ0नि0 विशाल राठी थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

*5-* है0का0 249 राजीव भारद्वाज थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

*6-* है0का0 181 सुहेल खान, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

*7-* का0 2230 लोकेन्द्र कुमार, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

*8-* का0 2164 धर्मेन्द्र कुन्तल, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon