युवा सिटी कप्तान मुजफ्फरनगर अमृत जैन ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनकर किया निस्तारण
1 min read
युवा सिटी कप्तान मुजफ्फरनगर अमृत जैन ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनकर किया निस्तारण
खतौली मुजफ्फरनगर 2 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
*पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 02.05.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


