थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा पंजाब प्रान्त से वाँछित चल रहे अभियुक्त को दौराने
1 min read
थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा पंजाब प्रान्त से वाँछित चल रहे अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।*
मुजफ्फरनगर 5 मई प्राप्त समाचार के अनुसार *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस तथा 01 बिना नम्बर प्लेट स्कूटी बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस ड्रीम सिटी के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर कट की तरफ से 02 व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु उक्त दोनो व्यक्ति स्कूटी को तेजी से मोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए कूकडी ग्राउण्ड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त स्कूटी सवार का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश कूकडा ग्राऊण्ड मे जाकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसर्मपण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर कोई असर नही हुआ। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश छिपता-छिपाता मौके से भाग गया। पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश की काम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक स्कूटी बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए है घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* सलमान उर्फ शहजाद पुत्र सरताज निवासी मेघाखेडी थाना नई मण्डी मु0नगर उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✅ 01 स्कूटी बिना नम्बर प्लेट
*फरार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* खुशनसीब उर्फ खुशना पुत्र अली हसन निवासी मेघा खेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सलमान उर्फ शहजाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 1368/17 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0स0 250/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 379/429 आई0पी0सी0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0स0 252/20 धारा 51 आपदा प्रबन्धन अधि0 व 147/148/149/188/269/270/336 भादवि व 3 महामारी अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0स0 548/22 धारा 3(1)ध, 3(10)द एससीएसटी एक्ट व 323/325/504 आई0पी0सी0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0अ0सं0 0086/2021 धारा 457/381 भादवि थाना शम्भू, पंजाब।(वाँछित)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 श्री आनन्द देव मिश्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 श्री दीपक मावी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 श्री शुभम चौहान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 318 सुशील चौधरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 963 हिमांशू चौधरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 1981 कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 667 रोहित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 710 अभिषेक नागर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 1307 दिनेश बाना थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
