थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान
1 min read
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01 वांछित/डकैत व 20,000/- के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
मुजफ्फरनगर 5 मई प्राप्त समाचार के अनुसार *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, डकैती के अभियोग से सम्बन्धित 400 ग्राम सफेद धातु के आभूषण के टुकड़े व घटना में प्रयुक्त 01 बिना नम्बर प्लेट स्पलैण्डर मोटर साइकिल बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस दधेडू रजवाहा की पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति मोटर साइकिल को लेकर खेतो की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाइकिल तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख उक्त बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध शस्त्र, डकैती के अभियोग से सम्बन्धित 400 ग्राम सफेद धातु के आभूषण व घटना में प्रयुक्त 01 बिना नम्बर प्लेट की स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गयी। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 04.04.2026 को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के पिन्ना में डकैती की घटना को कारित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-143/2026 धारा-310(2)/317(3)/318(2)/336(3)/340(2)/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 07 अभियुक्तगण को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* शिवम उर्फ मोटा पुत्र मुकेश निवासी चन्द्रपाल खेडी कालोनी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर उम्र करीब 28 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
✔️ 400 ग्राम सफेद धातु के आभूषण (मु0अ0सं0-143/2026 धारा-310(2)/317(3)/318(2)/336(3)/340(2)/61(2)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर)
✔️ 01 बिना नम्बर प्लेट स्पलैण्डर मोटरसाइकिल।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री मिलन चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* का0 1455 सुधीर कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 2445 रवि कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2210 हेमन्त कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 536 अमित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2380 विद्याराम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* घायल/गिऱफ्तार अभियुक्त शिवम उर्फ मोटा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/2026 धारा-310(2)/317(3)/318(2)/336(3)/340(2)/61(2)/3(5) बीएनएस में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।


