थाना बुढाना पुलिस द्वारा लूट/डकैती के अभियोग में
1 min read
थाना बुढाना पुलिस द्वारा लूट/डकैती के अभियोग में वांछित एवं 20,000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार।*
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 5 मई प्राप्त समाचार के अनुसार *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोका कारतूस 32 बोर, 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 26.04.2026 को थाना बुढाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/2026 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना बुढ़ाना पुलिस टीम उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। आज दिनांक 05.05.2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट व डकैती करने वाला बदमाश कुछ ही देर में नहर पटरी जाने वाले रास्ते से कही भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम गायत्री वाटिका के पास नहर पटरी किनारे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान स्पलैण्डर मोटरसाइकिल पर 01 व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परंतु उक्त बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम पूछने पर उक्त बदमाश द्वारा अपना नाम शाहरूख पठान पुत्र इकबाल निवासी चन्धेडी रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को गायत्री बाटिका नहर पटरी के पास से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोका कारतूस 32 बोर, 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* शाहरूख पठान पुत्र इकबाल निवासी चन्धेडी रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोका कारतूस 32 बोर,
✔️ 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व
✔️ 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शाहरूख पठान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 08/019 धारा 147/148/149/307/325/427/506 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 484/021 धारा 342/395/412 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0 501/021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0 503/021 धारा 414 भादवि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0अ0सं0 185/022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* मु0अ0सं0 300/024 धारा 109/310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर, मुजफ्फरनगर।
*7.* मु0अ0सं0 409/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*8.* मु0अ0सं0 180/026 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
*9.* मु0अ0सं0 192/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 श्री सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री संदीप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 ललित कसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 आशीष चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 श्री मोहित कुमार तेवतिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 176 अमरदीप थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 640 निर्वेश थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 64 सुनील थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*10.* है0का0 1377 नकुल थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*11.* है0का0 1330 पुष्पेन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*12.* है0का0 511 मनोज थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*13.* का0 1767 केतन थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शाहरूख पठान द्वारा पूर्व में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से दिन दहाडे ज्वैलर्स की दुकान से अपने गैंग के साथ (करीब 10 किलो चाँदी व सोने के आभूषण) की डकैती की थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली, मुजफ्फरनगर पर मु0अ0सं0 300/2024 धारा 109/310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना बुढ़ाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/026 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।


