राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के 6 खिलाड़ी चयनित
*राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के 6 खिलाड़ी चयनित*
*राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल में एमपी कॉलेज से 4 खिलाड़ी चयनित*
गोरखपुर 5 मई। राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल बालक एवं बालिका वर्ग की चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 25 मई 2026 तक पुडुचेरी में आयोजित होगा।
उपरोक्त प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का कैंप प्रशिक्षण 4 से 18 मई तक चलेगा।
जिसमें जनपद गोरखपुर से प्रिंस राजभर , संजय महाकुंडा,पियूष गंनवानी ,अर्पित पांडेय, अनुज दिवाकर तथा शैल्वी का चयन हुआ है।
प्रिंस,पियूष,संजय महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर के छात्र तथा अनुज दिवाकर पूर्व छात्र है
तथा अर्पित पांडेय राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज एवं शैल्वी भगवती प्रसाद महाविद्यालय की छात्रा है।
मंडल की उपलब्धि पर श्री सतीश सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर तथा श्री अजीत सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर एवं आले हैदर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
डॉ अरुण कुमार सिंह प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज तथा डॉ विश्व प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, रीना सिंह प्रधानाचार्या भगवती प्रसाद महाविद्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
उपरोक्त सभी खिलाड़ी मनीष श्रीवास्तव, आजाद सिंह नरवार, विवेक श्रीवास्तव,आदित्य सिंह प्रत्यांजलि के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ अरुणेंद्र राय तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह ,अभय प्रताप सिंह,हरिश्चन्द्र यादव,अच्छेलाल,अरविंद सिंह ,नीलम,प्रत्यांजलि , विवेकानंद मिश्र,आलोक श्रीवास्तव,जयप्रकाश,कुंवर गौरव सिंह,अमीरुद्दीन अंसारी,रामहरि, नफीस अहमद,चंद्रेश पटेल ने बधाई दी।
