नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर पुलिस टीम द्वारा

1 min read

*थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर पुलिस टीम द्वारा INVESTMENT/ TRADING/ CRYPTO, आदि के नाम पर साइबर धोखाधडी में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ।*

मुजफ्फरनगर 5 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

वर्तमान में बढते साइबर क्राइम की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा INVESTMENT/ TRADING/ CRYPTO, आदि के नाम पर साइबर धोखाधडी में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईल पोर्टल, “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित बैंक खाता रिफलेक्ट हुआ जिसकी जाँच पडताल से ज्ञात हुआ कि उक्त बैंक खाता में लोगो से INVESTMENT/ TRADING/ CRYPTO, आदि के नाम पर धोखाधडी से धनराशि ली जा रही है। उक्त बैंक खाता के सम्बन्ध में साइबर थाना टीम ने जाँच पडताल की तो उक्त बैंक खाता मे केवल 07 दिन में 1.5 करोड रुपये की ट्रांजेक्शन की गयी। गहनता से जाँच की गयी तो उक्त बैंक खाता से सम्बन्धित 46 शिकायतों की जानकारी मिली। जिनमें कुल 14 करोड 08 लाख 74 हजार 944 रुपये की धोखाधडी की गयी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच कर उक्त धोखाधड़ी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1-* अभिनव चौहान पुत्र दीपक कुमार निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर

*2-* सक्षम गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता निवासी द्वारिकापुरी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर

 

*बरामदगी-*

*1.* 02 अदद मोबाइल फोन

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य अज्ञात साइबर अपराधियों के साथ मिलकर SA SMART TRADING PVT LTD के नाम से एक फर्म CA से बनवायी और इसी फर्म के नाम से AXIS BANK में दिसम्बर 2025 में उक्त खाता खुलवाया गया । अभियुक्त गण के द्वारा अपने साथियो के साथ INVESTMENT/ TRADING/ CRYPTO, आदि के नाम पर विभिन्न प्रातों के लोगो से साइबर धोखाधडी करके अपनी फर्म SA SMART TRADING PVT LTD के बैंक खाते में मात्र 7 दिन में डेढ करोड की ठगी की गयी । पकडे गये अभियुक्त गण को बतौर कमीशन कुल धनराशि का 1 प्रतिशत देने का वादा किया गया था ।

 

*नोटः-* अभियुक्त से बरामदा मोबाईल फोन के अवलोकन से पाया गया है कि अभियुक्तगण द्वारा एक फर्जी कम्पनी SA SMART TRADING PVT LTD के नाम पर AXIS BANK में करण्ट खाता खुलवाकर विभिन्न राज्यों के लोगों से INVESTMENT/ TRADING/ CRYPTO आदि के नाम पर साइबर धोखाधडी करके 1 करोड 50 लाख 54 हजार 339 रुपये की धनराशि का लेनदेन किया गया। जिसपर विभिन्न राज्यों से 46 साइबर वित्त अपराध की शिकायतें दर्ज है, जिनमें कुल 14 करोड 08 लाख 74 हजार 944 रुपये की धोखाधडी की गयी है। थाना साइबर क्राइम द्वारा अन्य शिकायतों/ अभियोगों की जानकारी भी की जा रही है।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

1- प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिहं, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

2- निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह , थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

3- निरीक्षक श्री रविन्द्रपाल सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

4- उ0नि0 श्री धर्मराज सिहं , थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

5- है0का0 387 आकाश कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

6- है0का0 258 सोनबीर सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

7- का0 1260 रोबिन कसाना, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

8- का0 143 गजेन्द्र सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon