नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है

1 min read

मुजफ्फरनगर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है कावड़ियों की सुरक्षा इत्यादि के लिए
*मुजफ्फरनगर 4 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार कांवड़ यात्रा-2026 एवं चहल्लूम को जनपद में सकुशल, निर्विघ्न एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक नगर ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है साथ ही जनपद में चहल्लुम जुलूस भी है। दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के समुचित प्रबंध किए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, चहल्लुम जुलूस मार्ग एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने, किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
चूंकि चहल्लुम जुलूस एवं कांवड़ यात्रा का मार्ग कुछ स्थानों पर समान है, इसलिए दोनों आयोजनों के दृष्टिगत पूर्व से ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से रूट का निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, जिसमें सभी ने पुलिस व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों, शिवभक्त कांवड़ियों एवं चहल्लुम जुलूस में शामिल सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को दें।

मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon