नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जब युवा आईपीएस सिटी कप्तान अमृत जैन जब देर रात उतरे सड़कों पर तो जनता में हुआ सुरक्षा का एहसास

1 min read

जब युवा आईपीएस सिटी कप्तान अमृत जैन जब देर रात उतरे सड़कों पर तो जनता में हुआ सुरक्षा का एहसास

मुजफ्फरनगर 6 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

*जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु गठित रात्रि निगरानी टीमों का पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि निगरानी/पेट्रोलिंग हेतु गठित की गयी टीमों(एल्फा, बीटा, गामा) को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा शिव चौक, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर चेक करते हुए ड्यूटी का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा टीमों को ड्यूटी प्रदर्शन में और अधिक सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित, ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करनें तथा नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा में कोई कोताही न बरतनें सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon