प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के इच्छुक कक्षा 06 से 12 तक के
1 min readप्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के इच्छुक कक्षा 06 से 12 तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
___________________________
मुजफ्फरनगर 6 मई 2026 जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया है कि इलाहाबाद संग्राहालय में राज्य स्तरीय-त्रि-आयामी कला, मॉडल मूर्तियों की प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय आयोजन दिनांक 04.05. 2026 से 30.05.2026 तक का होना प्रस्तावित है। उक्त प्रदर्शनी में दृष्टि दिव्यांग एवं अन्य दिव्यांग बच्चे स्पर्श कर भारत के विश्व प्रसिद्ध स्मारकों एवं भारतीय वन्य जीवों के त्रि-आयामी मॉडल (गेटवे ऑफ इण्डिया, गोल्डन टेम्पल कुतुब मीनार, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, ताज महल एवं हम्पी स्टोन चेरियट, काशी विश्वनाथ मंदिर एवं हवा महल आदि) की अनुभूति एवं उसके विषय में जानकारी प्राप्त कर सकेंगें। साथ ही उक्त प्रदर्शनी में प्रतिभागियों हेतु भोजन, पेयजल, चिकित्सीय सुविधा एवं निवास की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के इच्छुक कक्षा 06 से 12 तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

