नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जूनियर स्टेट खो- खो चैंपियनशिप में गोरखपुर ने जीता स्वर्ण पदक

1 min read

*जूनियर स्टेट खो- खो चैंपियनशिप में गोरखपुर ने जीता स्वर्ण पदक*

गोरखपुर 8 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

यूपी खो खो एसोसिएशन द्वारा जूनियर स्टेट खो खो चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 7 मई 2026 तक अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम,बस्ती में आयोजित हुआ।

जिसमें गोरखपुर की टीम ने मिर्जापुर, अयोध्या, बस्ती,बहराइच,को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में बलिया,जौनपुर को पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला वाराणसी और गोरखपुर के बीच संपन्न हुआ। जिसमें गोरखपुर ने वाराणसी को 7 अंकों से हराकर चैंपियंस बना।

उपरोक्त प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के रत्नेश यादव कक्षा 10 तथा शनि मद्धेशिया कक्षा 8 ,नीरज कक्षा 9 ने प्रतिभाग करते हुए,सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त पवन दुर्गेश, आकाश, बृजेश, अंकित, दीपक पासवान अमन ने कंपोजिट स्कूल औरंगाबाद ,ज्योति इंटर कॉलेज नाहरपुर तथा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्रतिभाग किया।

एमपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

गोरखपुर की टीम ने अविनाश कुमार सहायक अध्यापक कंपोजिट स्कूल सुल्तानपुर के देख रेख में प्रतिभा किया था।

जनपद की उपलब्धि पर संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य तथा खो खो खेल से जुड़े हुए,सभी लोगों ने मंगल कामनाएं की।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon