नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा से मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की

1 min read

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा से मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की *लखनऊ 8 मई प्राप्त समाचार के अनुसार आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उपसभापति राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा जी से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं मुज़फ्फरनगर नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर मुज़फ्फरनगर में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अखंड रामायण पाठ’ हेतु सादर आमंत्रण प्रदान किया।*

 

*यह पावन आयोजन संत स्वामी श्रीभगवान आश्रम के संत दीक्षा के तृतीय वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, हवन, पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे के साथ-साथ ‘आत्मबोध-चेतना के पुष्प’ नामक आध्यात्मिक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। यह दिव्य आयोजन 10 एवं 11 मई 2026 को मुज़फ्फरनगर स्थित दिव्य योग ध्यान आश्रम, गली नं. 2, बचनसिंह कॉलोनी, पंचेण्डा रोड पर संपन्न होगा।*

 

*इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ. दिनेश शर्मा जी को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य, श्रद्धालु एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे।*

 

*पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की तथा कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।*

 

*कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व उपमुख्यमंत्री, सांसद एवं उपसभापति राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा 11 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्वामी श्रीभगवान शर्मा जी के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 10:30 बजे वे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता भी करेंगे।*

 

*नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon