नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मुजफ्फरनगर जनपद में रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ

1 min read

*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मुजफ्फरनगर जनपद में रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ*

 

मुजफ्फरनगर। 8 मई 2026 विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस भवन में मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तथा जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी पीके त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 8 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाले रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक अरोड़ा ने संस्था की भूमिका और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रपति, प्रदेश में राज्यपाल तथा जिला स्तर पर जिलाधिकारी रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष होते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, मरीजों की देखभाल, जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने तथा आपदा के समय राहत कार्यों में रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

 

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के अनेक हिस्सों में युद्ध जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। ऐसे समय में घायल सैनिकों और प्रभावित लोगों की देखभाल कर उन्हें जीवनदान देने के कार्य में रेडक्रॉस अग्रणी पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अधिकांश देश रेडक्रॉस की उपयोगिता और मानव सेवा के कार्यों को स्वीकार कर रहे हैं।

 

उन्होंने भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया तथा लू से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान ट्रेजरर अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया।

 

कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, डॉ. एसके अग्रवाल, इंजीनियर सुभाष चंद्र, अंशुमन शर्मा, डॉ. गीतांजलि वर्मा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon