समाज और लोगों की जिंदगी तबाह करने वाले खतरनाक आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा
1 min read
समाज और लोगों की जिंदगी तबाह करने वाले खतरनाक आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा
*मुजफ्फरनगर 8 मई प्राप्त समाचार के अनुसार ऑपरेशन सवेरा – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”*
*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत 05 मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (09 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त व 03 किलो 152 ग्राम गांजा)- अनुमानित कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये बरामद ।*
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 05 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
1. अभियुक्त फारूख पुत्र युसुफ निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को न्यू गुडलक बारात घर के पास बने मन्दिर के पीछे खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 199/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
2. अभियुक्त वंश उर्फ वद्दू पुत्र सुनील निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र 19 वर्ष व विशाल पुत्र संजय निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र 23 वर्ष को 09 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्ट सहित बुढाना शाहपुर रास्ते पर रेलवे लाईन के साथ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 200/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
3. अभियुक्त असलम पुत्र नईमद्दीन निवासी लालमौहम्मद ढाकन चौक थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 27 वर्ष को 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0-HERO SPLENDER PLUS UP12 BY 1066 को सहित चरथावल नियाजुपुरा रोड पर, शनिदेव मन्दिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया, इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 201/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
4. अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम मटोर थाना दौराला जनपद मेरठ उम्र करीब-40 वर्ष को 802 ग्राम अवैध गांजा सहित सलेमपुर-लकडंसधा दधेडू हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 202/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. फारूख पुत्र युसुफ निवासी मेहरबान के दफ्तर के सामने मिमलाना रोड थाना कोतवाली मु0नगर उम्र करीब 27 वर्ष ।
2. वंश उर्फ वद्दू पुत्र सुनील निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र 19 वर्ष
3. विशाल पुत्र संजय निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र 23 वर्ष
4. असलम पुत्र नईमद्दीन निवासी लालमौहम्मद ढाकन चौक थाना खतौली जनपद मु0नगर उम्र करीब 27 वर्ष
5. सुनील कुमार पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम मटोर थाना दौराला जनपद मेरठ उम्र करीब-40 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (09 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त व 03 किलो 152 ग्राम गांजा)- अनुमानित कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये
✔️ घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल HERO SPLENDER PLUS UP12 BY 1066
*गिरफ्ताकर्ता पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री शशिकपूर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री मिलन चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री विक्रान्त कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 818 देवेन्द्र सैनी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
6. का0 2238 वेदराम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
7. का0 1455 सुधीर कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
8. का0 1464 अनुज थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
9. का0 2525 दिनेश गौतम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
10. का0 869 नवीन सैनी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
11. का0 2351 सुल्तान सिहंथाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।


