नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

ऑपरेशन सवेरा के तहत शहर कोतवाल खालापार बबलू सिंह ने मारा छक्का

1 min read

ऑपरेशन सवेरा के तहत शहर कोतवाल खालापार बबलू सिंह ने मारा छक्का: आधा दर्जन मौत के सौदागर धर दबोचे

*मुजफ्फरनगर 11 मई प्राप्त समाचार के अनुसार ऑपरेशन सवेरा-“नशे के अन्धकार से जीवन के उजाले की और”*

*थाना खालापार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 22 कार्टून में कुल 4,72,800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल(अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये) बरामद।*

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार श्री बबलू सिंह वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 10.05.2026 को थाना खालापार पुलिस टीम द्वारा मिनाक्षी चौक पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार 02 व्यक्ति एक कार्टून लेकर आते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सेट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड एवं डाईक्लोमाइन हाईड्रोक्लोराइड साल्ट से निर्मित प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य साथी थाना नई मण्डी क्षेत्र के गाँधीनगर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में नशीली दवाईयों का स्टॉक रखते हैं तथा वहीं से सप्लाई की जाती है। सूचना पर थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी गयी, जहां से 04 अन्य अभियुक्तों सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 22 कार्टून में भरे 4,72,800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अनन्त पुत्र कर्मवीर निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 20 वर्ष।

*2.* मोहित पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।

*3.* अंकित पुत्र नरेश कुमार निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 32 वर्ष।

*4.* सलीम पुत्र अहसान निवासी गढ़ी रसूलपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 35 वर्ष।

*5.* लवीश पुत्र सराफत निवासी गढ़ी रसूलपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।

*6.* सुमित पुत्र रमेश चन्द निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष।

*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* अश्वनी शर्मा निवासी खतौली थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

22 कार्टून में कुल 4,72,800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल(अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये)

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 79/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से नशीली दवाईयों की सप्लाई का कार्य कर रहे थे। उनकी मुलाकात खतौली निवासी अश्वनी शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी, जो अवैध रूप से दवाईयों का कारोबार करता है। अभियुक्त उससे ब्लैक में प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों में सप्लाई करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि इन कैप्सूलों का प्रयोग नशे के रूप में किया जाता है, जिस कारण बाजार में इनकी भारी मांग रहती है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री बबूल सिंह वर्मा, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री असगर अली, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 32 जितेन्द्र कुमार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 70 शिवओम भाटी, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 675 सोनू कुमार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 590 अनिल कुमार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 810 मनेन्द्र कुमार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*ऑपरेशन सवेरा-“नशे के अन्धकार से जीवन के उजाले की और”*

*थाना खालापार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 22 कार्टून में कुल 4,72,800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल(अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये) बरामद।*

*इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा विस्तार से बयान भी दिया गया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon