नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अभिषेक पांडेय ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर पीएचडी में मिला दाखिला,बधाइयों का लगा तांता

1 min read

*अभिषेक पांडेय ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर पीएचडी में मिला दाखिला,बधाइयों का लगा तांता*

 

आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर

 

 

मेहदावल नगर पंचायत के ग्राम काटी, वार्ड नंबर 5 निवासी शैलेंद्र पांडेय के पुत्र अभिषेक पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस विषय से पीएचडी (Research) में प्रवेश प्राप्त किया है। इससे पूर्व अभिषेक पांडे ने UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया था।

अभिषेक पांडे ने मात्र 22 वर्ष 9 महीने की आयु में पहले UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण की और उसके बाद पॉलिटिकल साइंस विषय में पीएचडी में प्रवेश प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।

 

अभिषेक की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अध्ययन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे अभिषेक पांडे की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

 

अभिषेक पांडे ने अपनी इस सफलता का श्रेय बड़े पापा कमलेश पांडे, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बड़े भाई अभिनंदन पांडे, कृपा शंकर पांडे, शिव शंकर पांडे तथा अपने माता-पिता के विशेष सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को दिया है।

 

परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभिषेक आगे भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

 

हम सभी को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ करते हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon