छपार पुलिस और वाहन लुटेरों में जबरदस्त मुठभेड़: एक लंगड़ा सहित तीन दबोचे
1 min read
छपार पुलिस और वाहन लुटेरों में जबरदस्त मुठभेड़: एक लंगड़ा सहित तीन दबोचे: सिटी कप्तान ने किया खुलासा *मुजफ्फरनगर 13 मई प्राप्त समाचार के अनुसार थाना छपार पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर लूट के अभियोग का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड के दौरान 01 शातिर लूटेरा अभियुक्त घायल सहित कुल 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार।*
*ऑनलाइन बाइक डील के बहाने बुलाया, तमंचा दिखाकर अभियुक्तों द्वारा वादी से बाइक व मोबाइल लूटा था।*
*अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी मोटरसाइकिल, लूटा गया 01 ओप्पो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त 01 आईफोन तथा अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद।* मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, व थानाध्यक्ष छपार श्री मोहित कुमार के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12.05.2026 को वादी श्री विकास कुमार पुत्र रामप्रकाश यादव निवासी अगरौला दौलतनगर थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि ए-चेट ऐप के माध्यम से मैने मोटरसाइकिल बेचने की बात की थी। मोटरसाइकिल खरीदने के इच्छुक ने मुझे अर्बन होटल हाईवे (थानाक्षेत्र छपार) के पास बुलाया। दिनांक 08.05.2026 को मैं अपनी मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा तो 03 व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल पर आये तथा मुझे अपने साथ ऑफिस चलने के लिए कहकर ले गये, आगे चलकर रई वाले रास्ते पर उन्होने मुझे तमंचा दिखाकर मेरे साथ मारपीट की तथा मेरी मोटरसाइकिल व मोबाईल फोन छिनकर ले गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 95/2026 धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना छपार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
दिनांक 12/13.05.2026 की रात्रि को थाना छपार पुलिस द्वारा बढेडी रजवाहा मार्ग पर चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान 02 संदिग्ध मोटरसाईकिल पर सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रोका गया। मोटरसाईकिल सवार चेकिंग हेतु नही रूके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त जुहैब पुत्र जुबैर निवासी सफरपुर थाना गंगनहर, रूडकी, हरिद्वार दाहिने पेर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त के 01 अन्य साथी को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी स्पलैण्डर मोटरसाईकिल, मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाईकिल तथा 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*
*1.* जुहैब पुत्र जुबेर निवासी ग्राम सफरपुर थाना गंगनहर रुडकी जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) उम्र करीब 25 वर्ष (पुलिस मुठभेड में घायल)
*2.* साईम पुत्र वसीम निवासी बागोवाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष
*3.* 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*बरामदगी-*
▪️ 02 तंमन्चे 315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
▪️ 01 मोटर साईकिल स्पलैन्डर प्लस (लूटी हुयी)
▪️ 01 मोटर साईकिल बुलेट (घटना मे प्रयुक्त)
▪️ 01 ओप्पो मोबाइल फोन (लूटा हुआ)
▪️ 01 आईफोन (घटना में प्रयुक्त)
*आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 95/2026 धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 97/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/9/25/28 आयुध अधिनियम थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* थानाध्यक्ष श्री मोहित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 श्री लोकेश गौतम थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 श्री अनुराग सिंह थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*5.* बाल कल्याण अधिकारी उ0नि0 श्री अनवर अब्बास थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 285 मोहित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 1194 सुमित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।


