मुजफ्फरनगर जनपद में लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 का
1 min read
मुजफ्फरनगर जनपद में लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 का कार्य युद्ध स्तर पर जारी अपील भी की। मुजफ्फरनगर 13 मई जनपद मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 07 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई 2026 तक होने वाली स्व-गणना में जनपद के सभी सम्मानित नागरिक गण से स्वयं भी जनगणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी सूचनाएं दर्ज करें और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी प्रेरित करें।
लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने अपील करते हुए कहा कि
जनपद के नागरिक गण स्वगणना के कार्य मे लगे सभी प्रशासनिक अधिकारियों का भरपूर सहयोग करें साथ ही स्व गणना के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें
______जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने प्रिय जनपद मुजफ्फरनगर के सम्मानित नागरिक गण जैसे कि आप अवगत ही हैं कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का संचालन उत्तर प्रदेश में दिनांक 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक निर्धारित है। मकान सूचीकरण का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व आमजन के लिए 15 दिवस की अवधि हेतु स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो की 07 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई तक होगी। स्व-गणना एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं ही जनगणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी सूवनाएं दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना अवधि के दौरान विभिन्न वर्गों तक लक्षित पहुंच सुनिश्चित करने हेतु दिवस वार विषयगत रणनीति भी निर्धारित की गई है, जैसे राजस्व एवं प्रशासन दिवस, स्थानीय निकाय दिवस, युवा एवं खेल/मीडिया दिवस, शिक्षा दिवस, स्वास्थ्य दिवस, उद्योग एवं परिवहन दिवस, महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस, डिजिटल सहायता दिवस का आयोजन अलग अलग तिथियों में अलग अलग विभागों के सहयोग से किया जा रहा है । उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सम्मानित नागरिक गणों से अपील किया है कि
जनपद के सभी सम्मानित गण स्व-गणना पूर्ण करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्व-गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) का उपयोग कर अपना विवरण दर्ज करें। अपील है कि जनगणना की वेबसाइट पर जाकर सभी नागरिक गण अपनी सूचना भर दें इससे फायदा यह होगा कि जब जनगणना की टीम सत्यापन के लिए आपके पास जाएगी तो काफी सुलभता होगी। स्वगणना के कार्य मे नागरिक गण सभी प्रशासनिक अधिकारियों का भरपूर सहयोग करें और स्वगणना के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
