गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की
गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की दीर्घायु की मंगल कामना के लिए शिव चौक पर महा आरती एवं भोजन प्रसाद वितरण
मुजफ्फरनगर 14 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
परम पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी महाण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के पाँच दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर जीओ गीता युवा चेतना एवं जीओ गीता महिला मंडल,मुज़फ़्फ़रनगर के द्वारा शिव चौक पर महा आरती का आयोजन किया गया ।भगवान भोलेनाथ से महाराज जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना अर्चना की गई और सभी भक्तों को महाराज जी द्वारा बताए गए गीता जी के प्रेरणा सूत्र बताए गए और सभी को गीता जी से प्रेरित होकर आचरण करने का संदेश दिया गया । सभी भक्तजनों ने एक स्वर में “ गुरुवर का सपना साकार होगा ,गीता जी घर घर का श्रृंगार होगा “ का उद्घोष किया ।महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरण किया गया ।महा आरती में केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष श्री सुभाष चौहान जी,जीओ गीता युवा चेतना से कार्यक्रम संयोजक महंत पंडित मनसुख शर्मा जी , कार्यक्रम सहसंयोजक श्री विनय शर्मा जी ,संयोजक श्री सुनील शर्मा जी,सहसंयोजक श्री दिवाकर सोलंकी जी,सह संयोजक श्री दिव्य प्रताप राणा जी,कोषाध्यक्ष श्री अमित गर्ग जी, मीडिया प्रभारी श्री दीपक शर्मा जी, श्री निखिल चौधरी जी , श्री पंकज वर्मा जी, श्री सार्थक बालियान जी, श्री शुभम वर्मा जी, श्री मनोज गर्ग जी,जीओ गीता महिला मंडल से संयोजिका श्रीमती कल्पना चौहान जी,सह संयोजिका श्रीमती मुस्कान शर्मा जी,कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा जी,कार्यक्रम सह संयोजिका श्रीमती दीपा गर्ग जी,मीडिया प्रभारी श्रीमती उमा शर्मा जी ,कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रश्मि वत्स जी ,श्रीमती आरती सिंधी जी, श्रीमती विभा शर्मा जी, श्रीमती अन्नू शर्मा जी, श्रीमती पूनम शर्मा जी, श्रीमती विभूती शर्मा जी, श्रीमती सुनीता गुप्ता जी, श्रीमती पूजा अग्रवाल , श्रीमती राखी अग्रवाल जी एवं अन्य भक्तजन सम्मिलित हुए ।


