नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा एएचटीयू टीम

1 min read

*पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन, बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी रोकथाम को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

मुजफ्फरनगर 14 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

जनपद मुजफ्फरनगर में महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई।

 

गोष्ठी के दौरान पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, कोटपा एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई एवं विभागीय समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एएचटीयू टीम, अभियोजन अधिकारी श्री नितिन कुमार, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्रीमती रीना पवार, श्री सचिन कुमार(चाइल्ड लाइन), श्री गौरव मलिक(जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ), श्री गजेंद्र सिंह(कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन), वन स्टॉप सेंटर निरीक्षक श्रीमती रेनू सक्सेना, श्रीमती रितु चौधरी(दत्तक ग्रहण विभाग), गजल यासमीन(सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती नीना त्यागी(जिला प्रोविजन सदस्य एवं जिला बाल संरक्षण इकाई), श्री संदीप कुमार(श्रम विभाग) सहित जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon