नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी के अवतरण दिवस पर श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव का पाँच दिवसीय भव्य आयोजन 


गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी के अवतरण दिवस पर श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव का पाँच दिवसीय भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर 14 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

परम पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी महामंडलेश्वर श्री ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के संबंध में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चौहान जी के ऑफिस पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया ।जीओ गीता युवा चेतना के कार्यक्रम संयोजक महंत पंडित मनसुख शर्मा जी एवं जीओ गीता महिला मंडल की संयोजिका श्रीमती कल्पना चौहान जी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव जी के अवतरण दिवस पर जीओ गीता युवा चेतना एवं जीओ गीता महिला मंडल ,मुजफ्फरनगर द्वारा पाँच दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन मुजफ्फरनगर में किया जा रहा। है । जिसमे प्रथम दिवस पर शिव चौक पर महा आरती एवं भोजन प्रसाद वितरण ,द्वितीय दिवस पर तुलसी जी के पौधे एवं लड्डू वितरण से घर घर जाकर बधाई एवं निमंत्रण देना , तृतीय दिवस पर गौ सेवा ,चतुर्थ दिवस पर रक्त दान शिविर एवम पंचम दिवस पर राधा जागरण ,करनाल के लिए निःशुल्क बस सेवा सम्मिलित है ।कांफ्रेंस में समस्त मुज़फ़्फ़रनगर वासियों को आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया और सभी को गीता जी से प्रेरणा लेकर जीवन जीने का संदेश दिया गया । प्रेस कॉन्फ़्रेंस में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चौहान जी , जीओ गीता युवा चेतना से कार्यक्रम संयोजक महंत पंडित मनसुख शर्मा जी, कार्यक्रम सहसंयोजक श्री विनय शर्मा जी ,संयोजक श्री सुनील शर्मा जी,सह संयोजक श्री दिवाकर सोलंकी जी,कोषाध्यक्ष श्री अमित गर्ग जी ,सह संयोजक श्री दिव्य प्रताप राणा जी,मीडिया प्रभारी श्री दीपक शर्मा जी एवं जीओ गीता महिला मंडल से संयोजिका श्रीमती कल्पना चौहान जी,सहसंयोजिका श्रीमती मुस्कान शर्मा जी,मीडिया प्रभारी श्रीमती उमा शर्मा जी एवं अन्य ने अपनी सहभागिता दिखाई ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon