नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 17, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

1 min read

खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

 

बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग विशेष सुविधाओं के साथ बनाएंगे सेहत

 

खतौली- नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को समर्पित एक नई पहल के तहत ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जीटी रोड स्थित नागर कॉलोनी में शारिक राणा की कोठी के बराबर में खुले इस अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक और प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर व उनके साथियों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।

यह जिम खतौली नगर में अपनी तरह की एक अनूठी शुरुआत है। इसे विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की फिटनेस और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नगर के युवाओं के लिए प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर भाई के कई जिम पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। इस नए सेंटर का उद्देश्य समाज के उन वर्गों को एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल देना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा के जिम में हिचकिचाहट होती है। जिम में युवतियों, महिलाओं और बुजुर्गों को एक आरामदायक और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। महिलाओं की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम में ट्रेनर, रिसेप्शनिस्ट और सपोर्टिंग स्टाफ सहित पूरा स्टाफ केवल महिलाओं का ही होगा।

उद्घाटन समारोह में खतौली नगर के अनेक गणमान्य और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने बाबर भाई को इस शानदार और जनकल्याणकारी कदम के लिए बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से फिटनेस सेंटर खोलना बाबर की एक सराहनीय सोच है, नगर का हर वर्ग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेगा ।

कार्यक्रम में इरशाद गुर्जर, इमरान कासमी, इरशाद जाट, पंकज सैनी, इरफान काजी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, समद मिर्ज़ा, मोहम्मद आकिब, वसीम अहमद, अरशद मुल्तानी, मोहम्मद उस्मान, सोनू सिद्दीकी, आरिफ, अमन, सुहैल, रववनक मलिक, नासिर अहमद, अली खान आदि उपस्थित रहे।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon