मेरठ के सिटी कप्तान विनायक भोसले का अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वालों पर सीधा प्रहार
1 min read
मेरठ के सिटी कप्तान विनायक भोसले का अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वालों पर सीधा प्रहार
*मेरठ 21 मई प्राप्त समाचार के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महा निरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के मार्गदर्शन में मेरठ के युवा आईपीएस सिटी कप्तान विनायक भोसले द्वारा अवैध शस्त्र की फैक्ट्री चलाने वालों पर सीधा प्रहार करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार स्वाट टीम प्रथम नगर मेरठ व थाना लिसाड़ी गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, अर्द्धनिर्मित शस्त्र, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं एक स्कूटी बरामद।**
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम प्रथम नगर मेरठ व थाना लिसाड़ी गेट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 21.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुऐब उर्फ शोएब उर्फ सैफ को पिलोखड़ी पुल से कांच के पुल की तरफ करीब 50 कदम की दूरी से एक अदद पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन व काले रंग की स्कूटी रजिस्ट्रेशन नं0 UP15EC4268 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सलमान व शान इलाही से पिस्टल लेकर उन्हें करीब 35-40 हजार रुपये में बेचता था।
अभियुक्त शुऐब उर्फ शोएब उर्फ सैफ की निशादेही पर थाना लोहियानगर क्षेत्रान्तर्गत आशियाना कॉलोनी से अभियुक्त शान ईलाही उर्फ सोनू को एक अदद देशी पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। आशियाना कॉलोनी स्थित मकान से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, अर्द्धनिर्मित शस्त्र, मैगजीन, अर्द्धनिर्मित मैगजीन, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण शुऐब उर्फ शोएब उर्फ सैफ व शान ईलाही उर्फ सोनू के विरुद्ध थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 373/2026 धारा 3/5/12/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
*1. शुऐब उर्फ शोएब उर्फ सैफ पुत्र अब्दुल रशीद*
निवासी आरामशीन वाली गली तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, उम्र करीब 25 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 373/2026 धारा 3/5/12/25 आयुध अधिनियम थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
2. मु0अ0सं0 399/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ।
3. मु0अ0सं0 407/2021 धारा 414 भादवि थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ।
4. मु0अ0सं0 096/2024 धारा 120बी/307/323/336/504/506 भादवि व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
*2. शान ईलाही उर्फ सोनू पुत्र नूर ईलाही*
निवासी तेली वाली गली चौकी जैदी फार्म के पास थाना नौचंदी जनपद मेरठ, उम्र करीब 35 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 373/2026 धारा 3/5/12/25 आयुध अधिनियम थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
2. मु0अ0सं0 683/2018 धारा 138(1)(b) विद्युत अधिनियम थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. 03 अदद पिस्टल .32 बोर।
2. 02 अदद अर्द्धनिर्मित पिस्टल।
3. 01 अदद मैगजीन।
4. 20 अदद अर्द्धनिर्मित मैगजीन।
5. 28 अदद कटे हुए लोहे के पाइप।
6. 06 अदद चपटी रेती सफेद प्लास्टिक हैण्डल।
7. 02 अदद गोल रेती सुआनुमा सफेद प्लास्टिक।
8. 06 अदद बिना हैण्डल वाली रेती।
9. 03 अदद सुआनुमा गोल रेती।
10. 01 अदद चपटी रेती।
11. 01 अदद रेती लाल प्लास्टिक हैण्डल।
12. 03 अदद पेचकस।
13. 01 अदद कैंची।
14. 01 अदद प्लास।
15. 02 अदद हथौड़ी।
16. 02 अदद नीले रंग की ग्राइंडर।
17. 07 अदद नये रेगमाल व 03 अदद इस्तेमालशुदा रेगमाल।
18. 06 अदद इस्तेमालशुदा कटर ब्लेड व 04 अदद नये कटर ब्लेड।
19. 01 अदद नीले रंग की ड्रिल मशीन मय 15 अदद बिट।
20. 20 अदद लोहे की पतली पिन व 20 अदद छोटी पतली पिन।
21. 02 अदद मैगजीन बनाने वाले फर्मा/डाई।
22. 03 अदद मैगजीन हुक।
23. 01 अदद बर्नियर।
24. 01 अदद आरी लोहा काटने वाली ब्लेड सहित।
25. 01 अदद ठोस लोहे की पत्ती।
26. 01 अदद ठोस लोहे की प्लेट।
27. 55 अदद छोटी-बड़ी स्प्रिंग।
28. 06 अदद चपटी नुमा स्प्रिंग।
29. 01 अदद रेगमाल बंडल व 06 अदद इस्तेमालशुदा रेगमाल गुल्ली।
30. 12 अदद लकड़ी की चाप व 04 अदद प्लास्टिक की चाप/ग्रिप।
31. 12 अदद टी-पत्ती ट्रिगर हेतु।
32. 04 अदद अर्द्धनिर्मित हैमर व 01 अदद बना हुआ हैमर।
33. 04 अदद अर्द्धनिर्मित मैगजीन लॉक।
34. 04 अदद अर्द्धनिर्मित ट्रिगर।
35. 40 अदद लोहे की पत्ती।
36. 01 अदद स्प्रे पेन्ट।
37. 01 अदद टप हैण्डल।
38. 04 अदद वैल्डिंग रॉड।
39. 01 अदद गैस लाइटर।
40. 10 अदद अर्द्धनिर्मित इजैक्टर।
41. 07 अदद लोहे की एल आकार की पत्ती।
42. 10 अदद लोहे की चपटी पत्ती।
43. 01 अदद गैस रेगुलेटर मय पाइप व बर्नर।
44. 01 अदद गैस सिलेंडर 5 किलोग्राम मय 01 अदद गैस चूल्हा।
45. 02 अदद मार्का मोहर।
46. 01 अदद चाबी 14/15 नंबर।
47. 01 अदद बड़ा बर्मा।
48. 01 अदद बड़ा ग्राइंडर।
49. 02 अदद वाक/शिकंजा।
50. 09 अदद लॉक रिपिट।
51. 01 अदद वैल्डिंग मशीन XBRAVO कम्पनी की।
52. 01 अदद हरे रंग की इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन।
53. औजार रखने का 01 अदद लकड़ी का बॉक्स।
54. 01 अदद स्कूटी एक्टिवा रजिस्ट्रेशन नं0 UP15EC4268 रंग काला।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
1. थानाध्यक्ष दलवीर सिंह, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ।
2. उ0नि0 श्री मनीष शर्मा, स्वाट टीम प्रथम नगर जनपद मेरठ मय टीम।
3. उ0नि0 श्री कोशेन्द्र सिंह, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
4. उ0नि0 श्री सुनील कुमार, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
5. उ0नि0 श्री अंबुज सिंह जादौन, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
6. उ0नि0 श्री विशाल, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
7. उ0नि0 श्री रोहन सागर, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
8. उ0नि0 श्री अमित मलिक, थाना लोहियानगर जनपद मेरठ।
9. है0का0 मनोज कुमार, थाना लोहियानगर जनपद मेरठ।
10. है0का0 अजय पाठक, थाना लोहियानगर जनपद मेरठ।
11. का0 नीरज कुमार, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
12. का0 मुकेश कुमार, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
13. का0 विष्णु कुमार, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
14. का0 सनोज, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
15. का0 नीरज कुमार, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
16. का0 सतीश कुमार, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
17. रि0का0 सुशील कुमार, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।


