मेरठ में चल रहा था अवैध टेलीफोन एक्सचेंज राष्ट्र को पहुंचाई जा रही थी आर्थिक हानि
1 min read
मेरठ में चल रहा था अवैध टेलीफोन एक्सचेंज राष्ट्र को पहुंचाई जा रही थी आर्थिक हानि: सिटी कप्तान विनायक भोसले ने किया खुलासा
मेरठ 21 मई प्राप्त समाचार के अनुसार मेरठ में कुछ शातिर लोगों द्वारा अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज चलाकर राष्ट्र को जबरदस्त आर्थिक खानी पहुंचाई जा रही थी इस अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का आज मेरठ के सिटी कप्तान युवा आईपीएस विनायक भोसले ने पीसी में खुलासा किया मिली जानकारी के अनुसार*जनपदीय स्वाट टीम, साइबर सेल एवं थाना कोतवाली मेरठ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित कर भारत सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचाने तथा ऑनलाइन फर्जी लोन दिलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से 02 कार, 97 सिम कार्ड, 02 लैपटॉप, सिम बॉक्स, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चैकबुक एवं भारी मात्रा में उपकरण/सामग्री बरामद।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशन में पूर्व अपर महानिदेशक दूर संचार विभाग मेरठ द्वारा किये गये पत्राचार के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद मेरठ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी स्वाट टीम, प्रभारी साइबर सेल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 21.05.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त मौ0 समीर मंसूरी पुत्र अमीर अहमद निवासी आजाद नगर गोला कुआं के मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में संचालित सिम बॉक्स आधारित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया गया। अभियुक्तगण द्वारा तकनीकी उपकरणों के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय VOIP कॉल को वाइस कॉल में परिवर्तित कर भारत सरकार को भारी राजस्व क्षति पहुँचायी जा रही थी। साथ ही फर्जी कागजात तैयार कर लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर आमजन से धनराशि ऐंठी जा रही थी।
पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी तथा तकनीकी माध्यमों से सूचना संकलित कर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का संचालन करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए मौके से 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने में प्रयुक्त उपकरण, भारी मात्रा में सिम कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक चैकबुक, एटीएम कार्ड, फर्जी दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त 02 कार बरामद की गयीं। गिरफ्तार अभियुक्त मौ0 समीर मंसूरी द्वारा अपने 02 आधार कार्ड बनवाये गये थे, जिनमें एक आधार संख्या 228960262567 पर पता मौ0 समीर मंसूरी पुत्र अमीर अहमद मंसूरी निवासी म0नं0 94 नया 83 आजाद नगर मेरठ सिटी तथा दूसरे आधार संख्या 784241963470 पर पता मौ0 समीर पुत्र मौ0 आमिर निवासी 118 गली नं0 2 बेबी हैप्पी होम साउथ इस्लामाबाद मेरठ सिटी अंकित है। उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली मेरठ पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व 66C/66D आईटी एक्ट व धारा 42(1)/42(2)(ए)/42(3)(बी)(सी)(डी)(ई)(एफ)/42(6) दूरसंचार अधिनियम 2023 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
*1. मौ0 समीर मंसूरी पुत्र अमीर अहमद*
निवासी अहमद नगर गोला कुआं थाना कोतवाली जनपद मेरठ, उम्र 29 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 139/2023 धारा 406/420/467/468/471/506 भादवि थाना नौचन्दी मेरठ।
2. मु0अ0सं0 95/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व 66C/66D आईटी एक्ट व धारा 42(1)/42(2)(ए)/42(3)(बी)(सी)(डी)(ई)(एफ)/42(6) दूरसंचार अधिनियम 2023 थाना कोतवाली मेरठ।
*2. नासिर पुत्र साबिर चौहान*
निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी मेरठ, उम्र 30 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 95/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व 66C/66D आईटी एक्ट व धारा 42(1)/42(2)(ए)/42(3)(बी)(सी)(डी)(ई)(एफ)/42(6) दूरसंचार अधिनियम 2023 थाना कोतवाली मेरठ।
*3. प्रशान्त पाल पुत्र सुनील कुमार पाल*
निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ, उम्र 23 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 95/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व 66C/66D आईटी एक्ट व धारा 42(1)/42(2)(ए)/42(3)(बी)(सी)(डी)(ई)(एफ)/42(6) दूरसंचार अधिनियम 2023 थाना कोतवाली मेरठ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद पर्स।
2. 10 अदद आधार कार्ड।
3. एक अदद डीएल।
4. एक अदद वोटर कार्ड।
5. एक अदद पैन कार्ड।
6. 10 अदद मोबाइल फोन, रेडमी, रियलमी, सैमसंग कम्पनी के।
7. 02 अदद पिठ्ठू बैग।
8. 18 अदद एटीएम/प्लेटिनम कार्ड विभिन्न बैंकों के।
9. 97 अदद सिम कार्ड, एयरटेल, जियो व VI कम्पनी के।
10. 02 अदद लैपटॉप।
11. 100 अदद पम्पलेट, जिन पर CHOMANDLAM INVESTMENT AND FINANCE COMPANY LTD लिखा है।
12. 80 अदद रीवन।
13. 60 अदद आई कार्ड।
14. 81 अदद वर्कबुक।
15. 200 अदद लिफाफे।
16. 1000 अदद पम्पलेट।
17. 4030 रुपये नकद।
18. 02 अदद YCHB, 32 सिम स्लॉट।
19. 20 अदद चैकबुक विभिन्न बैंकों की।
20. 28 अदद स्टाम्प पेपर।
21. 03 अदद स्टाम्प मोहर।
22. 01 अदद प्रिंटर।
23. 01 अदद स्कैनर।
24. 02 अदद कार, एक स्विफ्ट रजिस्ट्रेशन नं0 UP15CU0090 व एक सफेद रंग बलेनो कार रजिस्ट्रेशन नं0 UP15EL2240।
25. 03 अदद लैपटॉप चार्जर।
26. 09 अदद इथरनेट केबल।
27. 01 अदद स्मार्ट वॉच मय चार्जर।
28. 02 अदद पावर सप्लाई केबल।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
1. पंकज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली।
2. वरि0उ0नि0 अवधेश कुमार।
3. उ0नि0 मौ0 अकरम खाँ।
4. उ0नि0 मनोज कुमार।
5. उ0नि0 शुभम सैंगर।
6. उ0नि0 शेखर गुप्ता।
7. उ0नि0 चेतन बाबू।
8. है0का0 पंकज कुमार।
9. का0 नीरज गोस्वामी।
10. श्री अखिलेश गौड़, प्रभारी स्वाट टीम।
11. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह, स्वाट टीम।
12. है0का0 विजय कुमार, स्वाट टीम।
13. है0का0 अब्दुल कासिम, स्वाट टीम।
14. है0का0 अरुण कुमार, स्वाट टीम।
15. है0का0 अनिल कुमार, स्वाट टीम।
16. का0 7 चन्द्रप्रकाश, स्वाट टीम।
17. निरी0 श्री संजय पाण्डे, प्रभारी साइबर सेल।
18. उ0दनि0 जगीर सिंह, साइबर सेल।
19. है0का0 अतुल, साइबर सेल।
20. है0का0 साजउद्दीन, साइबर सेल।


