बकरीद पर नई परंपरा शुरू न करें
1 min read
बकरीद पर नई परंपरा शुरू न करें
आपसी भाईचारे एवं प्रेम भाव के साथ मनाएं बकरा ईद का त्यौहार
==================================
बकरा ईद के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था बिजली एवं पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो
=================.================
सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट ना डाली जाए अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई
==================================
मुजफ्फरनगर दिनांक 21मई 2026 जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारी गण एवं पुलिस अधिकारीगण व गणमान्य लोगों से बकरीद के पर्व को शांति व सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद पर कोई भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करे। कुर्बानी खुले स्थान पर न करके, निश्चित स्थान पर करते हुए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश न करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोग एक दूसरे के सहयोग से जाने जाते हैं। यह सौहार्द हमेशा बना रहे । उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले में न करें और अवशेषों को इधर-उधर नहीं फेंकें। नालियों में कुर्बानी का रक्त न बहाएं, कुर्बानी से निकलने वाले रक्त को नालियों में प्रवाहित न करके गड्ढा खोदकर एकत्र कर दबाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।, यदि कहीं पर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो प्रशासन व पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग सौहार्द बिगाड़ने कोशिश करने की जरूर करते हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई कि जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं को निर्देश दिए कि बकरीद ईद पर सफाई व्यवस्था एक दिन पहले सुनिश्चित की जाए। पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु जनरेटर की व्यवस्था कर लें। । उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रहे इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मस्जिद को जाने आने वाली सड़के ठीक रहें। पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की उनको जो दायित्व दिए गए हैं उनका अच्छे से निर्वहन करते हुए बकरीद पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं
इस अवसर पर उपस्थित सभी धर्म गुरुओं ने अपने-अपने सुझाव दिए तथा अधिकारियों को आश्वासन दिया की बकरीद के पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ प्रशासन का सहयोग करते हुए मनाएंगे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा की बकरीद पर्व के दिन ईद की नमाज ईदगाह परिसर में ही पढ़ी जाए कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा न करें यदि ईदगाह के परिसर में जगह ना हो तो अपने नजदीकी मस्जिद के परिसर में नमाज पढ़ी जाए। उन्होंने कहा कि ईद पर्व पर यदि कोई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी हर जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगे हैं ऐसी कोई गतिविधि ना करें जिससे माहौल खराब होने की आशंका हो अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी हर क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी रहेगी तथा सुरक्षा एवं निगरानी रखी जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर पुलिस, अधीक्षक नगर श्री अमित जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं पीस कमेटी के सदस्य ( धर्मगुरु) तथा संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे


