नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान

1 min read

*थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 वांछित व 15,000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार।*

मीरापुर मुजफ्फरनगर 21 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

▪️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल, 01 मोबाईल फोन, 01 पैन कार्ड तथा 600/- रूपये नगद बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह एवं थाना प्रभारी मीरापुर श्री राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 21.05.2026 को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सम्भलहेडा नहर पटरी रजवाहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, परन्तु उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल न रोकते हुए रजवाहे की पटरी की तरफ भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल, 01 मोबाईल फोन, 01 पैन कार्ड तथा 600/- रूपये नगद बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* वाहिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

✔️ घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल

✔️ 01 मोबाईल फोन

✔️ 01 पैन कार्ड

✔️ 600/- रूपये नगद

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 46/2026 धारा 310(2),317(3) बीएनएस थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।*(वांछित)*

*2.* मु0अ0सं0 116/25 धारा 309(4),317(2),327(2) बीएनएस थाना बिसरख कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

*3.* मु0अ0सं0 117/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना बिसरख कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

*4.* मु0अ0सं0 941/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना बिसरख कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

*5.* मु0अ0सं0 123/2018 धारा 120बी, 307 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ।

*6.* मु0अ0सं0 15/2010 धारा 302,506 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ।

*7.* मु0अ0सं0 196/2010 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना किठौर जनपद मेरठ।

*8.* मु0अ0सं0 329/2008 धारा 382 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 श्री राजीव शर्मा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री मदनपाल सिंह थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री योगेश तेवतिया थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री कामिल चौधरी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 628 सर्वेश भाटी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 1068 देवेश शर्मा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 1769 राजेश कुन्तल थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon