मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में आईटीआई में न्यू वर्कशॉप बिल्डिंग का किया
1 min read, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में आईटीआई में न्यू वर्कशॉप बिल्डिंग का किया उद्घाटन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,लखनऊ 21 मई प्राप्त समाचार के अनुसार कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता ने लखनऊ में आईटीओटी अलीगंज (आईटीआई परिसर) में न्यू वर्कशॉप ब्लॉक-सी बिल्डिंग का उद्घाटन किया, जिसमें 10 नए व्यवसाय संचालित हो रहे है।
मंत्री अग्रवाल ने शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को रोकने पर जोर दिया।
प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने विभाग की उपलब्धि पर प्रकाश डाला और कहा कि विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक छात्रों को लाभान्वित करना, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों के प्लेसमेंट पर ध्यान केंद्रित करना है।
निदेशक प्राविधिक डी. के. सिंह ने सूचित किया कि नई बिल्डिंग के बनने से संस्थान में कुल व्यवसायों की संख्या 10 से बढ़कर 20 हो गई है और छात्रों की कुल संख्या 1300 हो गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान आईटीआई प्रशिक्षकों के लिए सीआईपीएस प्रशिक्षण प्रदान करता है और अब तक 1338 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
मंत्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से मुलाकात की, उनसे संवाद किया और परिसर में एक नीम का पौधा भी लगाया।
न्यू वर्कशॉप ब्लॉक-सी बिल्डिंग में शुरू किए गए नए व्यवसायों में ड्रेस मेकिंग, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, ऑफिस मैनेजमेंट, पेंटिंग टेक्नोलॉजी, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (हिंदी), इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, टर्नर शामिल हैं।
इस अवसर पर निदेशक प्रशिक्षण अभिषेक सिंह, अपर निदेशक मानपाल सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


