नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बलरामपुर चिकित्सालय ने सिविल डिफेन्स के मनोज को सामाजिक कार्यों के लिए किया सम्मानित

1 min read

*बलरामपुर चिकित्सालय ने सिविल डिफेन्स के मनोज को सामाजिक कार्यों के लिए किया सम्मानित*

————————————————————-

तीसरा विकल्प न्यूज़ संवाददाता लखनऊ

——————————————

लखनऊ l बलरामपुर चिकित्सालय में आयोजित योग के कार्यक्रम के दौरान सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए लखनऊ सिविल डिफेंस के लोकप्रिय अधिकारी मनोज वर्मा का भव्य सम्मान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 100 दिन का काउंट डाउन के अवसर पर बलरामपुर चिकित्सालय स्थित विज्ञान भवन में योग एवं आयुर्वेद जीवन शैली विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नंदलाल यादव, आयुष विभाग बलरामपुर चिकित्सालय ने इस अवसर पर योग पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भागम भाग भरी जिंदगी में योग अहम भूमिका निभाता है। इसके अभ्यास से हम न सिर्फ अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है बल्कि दिमाग को भी स्थिर रख सकते है। आयोजक सी बी अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हिमांशु चतुर्वेदी योग के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि योग दिवस से पूर्व इतनी बड़ी संख्या में योग प्रेमियों को एकत्रित देखकर बहुत खुशी हुई। इस दरमियान उन्होंने राष्ट्रपति पदक से अलंकृत लखनऊ सिविल डिफेंस के अधिकारी सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा को उनके द्वारा किए गए अनगिनत सामाजिक कार्यों व 50 से अधिक बार किए गए रक्तदान के लिए मंच पर भव्य तरीके से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी श्री वर्मा के द्वारा सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अरुण कुमार भरारी व डॉ पी के श्रीवास्तव ने मनोज वर्मा को सम्मानित किए जाने बधाई दी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon